IND vz NZ: टी20-वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज जीतने की बारी, भारत-न्यूजीलैंड के बीच कब खेला जाएगा पहला मैच?

IND vz NZ: टी20-वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज जीतने की बारी, भारत-न्यूजीलैंड के बीच कब खेला जाएगा पहला मैच?


होमखेलक्रिकेट

टी20-वनडे के बाद टेस्ट सीरीज जीतने की बारी, कब खेला जाएगा IND vs NZ पहला मैच?

Last Updated:

IND vs NZ 1st Test: भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 2009 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है. इसके बड़े से टीम नई दो दौरे किए, लेकिन दोनों बार उसे हार के साथ ही स्वदेश लौटना पड़ा. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम आगामी दो मैचों की सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

Zoom

19 नवंबर से शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली. व्हाइट बॉल क्रिकेट में दमदार खेल दिखाने के बाद बारी अब रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट फॉर्मेट की है. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे. टेस्ट टीम के खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज के दौरान ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं. भारत के लिए यह बड़ी चुनौती होने वाली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से भी यह सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है. ऐसे में आइए जानते हैं कब और कहां ये दोनों मुकाबले खेले जाएंगे.

कब और कहां खेला जाएगा पहला टेस्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से हो रही है. पहला मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाएगा. यह मैच 23 नवंबर तक चलेगा. वहीं, सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित होगा. इस मुकाबले के साथ ही टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा समाप्त हो जाएगा.

WTC के लिहाज से अहम सीरीज
न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय टीम का टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है. अब तक भारत यहां सिर्फ दो बार टेस्ट सीरीज अपने नाम कर पाया है. इस बार टीम इंडिया के लिए दोनों मुकाबले जीतना बेहद जरूरी होगा. अगर ऐसा नहीं होता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की उसकी राह मुश्किल हो जाएगी. फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को अंक तालिका में टॉप-2 टीमों में रहना होगा.

2026 में कैसा रहा है टेस्ट में प्रदर्शन?
भारतीय टीम ने 2026 में अब तक तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो में जीत मिली है. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया पिछला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा था. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा मौका होगी.

भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़.



Source link