Last Updated:
चित्रकूट में रबी सीजन की फसलों के लिए कृषि विभाग किसानों को चना, सरसों, मटर और मसूर के बीजों पर 55 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है. किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन्हीं योजनाओं के तहत अब चित्रकूट के किसान रबी सीजन में चना, सरसों, मटर और मसूर की खेती के लिए अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं, खास बात यह है कि कृषि विभाग किसानों को इन बीजों पर 55 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है.
चित्रकूटः बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला लंबे समय से पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता है. यहां के ज्यादातर किसान खेती-किसानी के लिए मौसम की मार, सिंचाई की समस्या और बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों से जूझते रहते हैं. ऐसे में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इन्हीं योजनाओं के तहत अब चित्रकूट के किसान रबी सीजन में चना, सरसों, मटर और मसूर की खेती के लिए अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं, खास बात यह है कि कृषि विभाग किसानों को इन बीजों पर 55 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है.
ऐसे में अगर आप भी चित्रकूट जिले के किसान हैं और इस बार अपने खेतों में चना, सरसों, मटर या मसूर की फसल लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो आप इसको ले सकते है.इसके लिए आपको बाजार से महंगे दामों पर बीज खरीदने की जरूरत नहीं है.आप अपने ब्लॉक में संचालित कृषि विभाग के बीज गोदाम केंद्र पर पहुंचकर अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं.इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज साथ ले जाने होंगे.
जिले के 9 गोदामों में उपलब्ध हैं बीज
वही इस संबंध में उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि विभाग की ओर से किसानों की सुविधा को देखते हुए जिले के सभी ब्लॉकों के बीज गोदाम में बीज उपलब्ध है. किसान यहां से चना, सरसों, मसूर,मटर सहित अन्य फसलों के बीज अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं.जहां किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. गेहूं की अलग-अलग प्रजातियों के बीज भी गोदामों में रखे गए हैं. इन पर योजना के अनुसार 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है.
इन दस्तावेजों को लेकर जाएं किसान
उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. किसान अपने नजदीकी बीज गोदाम केंद्र पर पहुंचकर खतौनी, आधार कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री और खेती से संबंधित जरूरी दस्तावेज दिखाकर बीज प्राप्त कर सकते हैं. उनका कहना है कि अनुदान पर बीज मिलने के बाद किसान ज्यादा से ज्यादा खेती किसानी की ओर आगे आएंगे और चित्रकूट में भी खेती का ग्राफ बढ़ेगा.