Shubh Vivah Muhurat 2026: देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू 2026: नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 मुहूर्त, 4 राशियों की बनेंगी सबसे ज्यादा जोड़ियां

Shubh Vivah Muhurat 2026: देवउठनी एकादशी से शादियों का सीजन शुरू 2026: नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 मुहूर्त, 4 राशियों की बनेंगी सबसे ज्यादा जोड़ियां


Vivah Muhurat November December 2026: चार महीने से शादी-ब्याह के आयोजनों पर लगा विराम अब नवंबर में खत्म होने जा रहा है. बैंड-बाजा, बारात और शहनाइयों की गूंज एक बार फिर सुनाई देने वाली है. देवउठनी एकादशी पर सृष्टि के पालनकर्ता भगवान नारायण चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का समापन हो जाता है. साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, सगाई जैसे शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है. साल 2026 में देवउठनी एकादशी का व्रत और पूजा 20 नवंबर दिन शुक्रवार को की जाएगी. इस बार नवंबर और दिसंबर में 11 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त निकले हैं. आइए जानते हैं नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त और किन राशियों की सबसे ज्यादा बन सकती हैं जोड़ी…

देवउठनी एकादशी 2026 कब है?
एकादशी तिथि की शुरुआत – 20 नवंबर, सुबह 7 बजकर 16 मिनट से
एकादशी तिथि का समापन – 21 नवंबर, सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक
देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, हरिप्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. इस बार गृहस्थ यानी स्मार्त परंपरा के श्रद्धालु 20 नवंबर दिन शुक्रवार को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे. वहीं वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालुओं के लिए 21 नवंबर को गौण देवउठनी एकादशी का विधान है.

इस बार शादी के सीजन को क्यों माना जा रहा है खास?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शुभ व मांगलिक कार्यक्रमों में शुक्र और गुरु ग्रह की उपस्थिति अनिवार्य होती है. इन दोनों ग्रहों में से अगर कोई एक भी उपस्थित नहीं होगा तो विवाह का मुहूर्त नहीं निकेगा. शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक सुख और दांपत्य जीवन का कारक ग्रह माना जाता है. बताया जा रहा है कि 18 नवंबर के आसपास शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और विवाह के इस शुरुआती सीजन में इसी राशि में रहेगा. वहीं, गुरु बृहस्पति सिंह राशि में रहेंगे और सूर्य से अस्त नहीं होंगे. ज्योतिष में शुक्र और गुरु ग्रह दोनों को विवाह के लिए महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है. ऐसे में इनकी स्थिति को विवाह संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है.

नवंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी के अगले दिन यानी 21 नवंबर से शादी-विवाह का सीजन शुरू होने की संभावना है. इनमें 21 नवंबर को विशेष रूप से व्यस्त विवाह तिथि माना जा रहा है, क्योंकि कई परिवार देवउठनी एकादशी के तुरंत बाद शादी करना पसंद करते हैं. नवंबर महीने में विवाह के लिए ये तारीखें बताई गई हैं:

  • 21 नवंबर 2026, दिन शनिवार
  • 24 नवंबर 2026, दिन मंगलवार
  • 25 नवंबर 2026, दिन बुधवार
  • 26 नवंबर 2026, दिन गुरुवार

दिसंबर 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
दिसंबर में भी शादी के लिए कुछ शुभ तिथियां उपलब्ध रहेंगी. इसलिए जो परिवार दिसंबर में विवाह की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले से ही मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग और पंडित की बुकिंग कर लेनी चाहिए.

  • 2 दिसंबर 2026, दिन बुधवार
  • 3 दिसंबर 2026, दिन गुरुवार
  • 4 दिसंबर 2026, दिन शुक्रवार
  • 5 दिसंबर 2026, दिन शनिवार
  • 6 दिसंबर 2026, दिन रविवार
  • 11 दिसंबर 2026, दिन शुक्रवार
  • 12 दिसंबर 2026, दिन शनिवार

खरमास में क्यों नहीं होते विवाह?
दिसंबर के मध्य में यानी 16 दिसंबर दिन मंगलवार को ग्रहों के राजा सूर्य रे धनु राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य बड़े मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. इसके बाद 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के साथ खरमास समाप्त होगा और फिर विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. फरवरी और मार्च में भी विवाह के कई अवसर मिलेंगे.

किन राशियों की जोड़ी मानी जाती है शुभ?

  • मेष और सिंह: इन दोनों राशियों के जातकों में ऊर्जा, आत्मविश्वास और एक-दूसरे के प्रति वफादारी अच्छी मानी जाती है. धनु राशि के साथ भी मेष का तालमेल अच्छा हो सकता है.
  • वृषभ और कन्या: इन राशियों के बीच स्थिरता, भरोसा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर अच्छी समझ मानी जाती है. मकर राशि के साथ भी वृषभ की जोड़ी अनुकूल मानी जाती है.
  • मिथुन और तुला: दोनों राशियों के जातक बातचीत, सामाजिक मेलजोल और विचारों के आदान-प्रदान को पसंद करते हैं. कुंभ राशि के साथ भी मिथुन का तालमेल अच्छा माना जाता है.
  • कर्क और वृश्चिक: दोनों जल तत्व की राशियां हैं. इनके बीच भावनात्मक जुड़ाव और गहरी समझ हो सकती है. मीन राशि के साथ भी कर्क का रिश्ता अनुकूल माना जाता है.
  • सिंह और धनु: दोनों राशियों के बीच उत्साह, उदारता और सकारात्मक सोच का तालमेल अच्छा रहता है.
  • मकर और वृषभ: इन दोनों राशियों की जोड़ी को स्थिरता, व्यावहारिक सोच और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिहाज से अच्छा माना जाता है.

विवाह सीजन में इन राशियों के विवाह के योग?

  • कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों की गोचर कुंडली के सातवें भाव में गुरु की स्थिति को विवाह और सगाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ऐसे में विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं.
  • मेष राशि: मेष राशि के सातवें भाव में शुक्र ग्रह की अनुकूल स्थिति विवाह संबंधी बातचीत और रिश्तों को आगे बढ़ाने में सहायक मानी जा रही है. परिवार में शादी की चर्चा आगे बढ़ सकती है.
  • कर्क और मकर राशि: इन दोनों राशि वालों को विवाह से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है. 5 दिसंबर को राहु के मकर राशि में प्रवेश करने से राहु-केतु की धुरी इनकी लग्न और सप्तम भाव को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में जल्दबाजी से बचना और कुंडली का अच्छी तरह मिलान करना बेहतर रहेगा.



Source link