Last Updated:
पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के 5वें सीजन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उस्ताह था. हर किसी को उम्मीद थी कि दिसंबर में शो का 5वें सीजन रिलीज हो सकता है लेकिन अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि पंचायत 5 का अगला सीजन इस साल नहीं आने वाला है. फुलेरा की कहानी को देखने के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना होगा.
पंचायत का अगला सीजन इस साल रिलीज नहीं होगा.
नई दिल्ली. ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन अभी ये इंतजार जल्द खत्म नहीं होने वाला है. पंचायत 5 के लिए ऑडियंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा. मेकर्स ने ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर बताया कि पंचायत का पांचवा सीजन इस साल रिलीज नहीं होने वाला है. अब इस सीरीज के अगले सीजन की रिलीज को लेकर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि मेकर्स ने अभीतक इसकी डेट रिवील नहीं की है.
अमेजन प्राइम वीडियो ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में पंचायत के बनराकस यानी भूषण शर्मा का किरदार निभाने वाले एक्टर दुर्गेश कुमार नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ मेकर्स ने मजेदार अंदाज में लिखा, ‘हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि पंचायत का अगला सीजन कैद है’. इसके बाद पोस्ट में साफ किया गया कि ‘पंचायत 5’ इस साल रिलीज नहीं होगी.
इस साल रिलीज नहीं होगी ‘पंचायत 5’
इस साल रिलीज नहीं होगी ‘पंचायत 5’.
निराश हुए फैंस
मेकर्स के इस पोस्ट ने पंचायत का फैंस का दिल तोड़ दिया है. सभी फैंस को उम्मीद थी कि ये सीरीज इस साल के अंत तक ओटीटी पर दस्तक देगी लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है. मेकर्स ने इस ऐलान ने फैंस को निराश कर दिया है. ऑडियंस जल्द ही अभिषेक त्रिपाठी और फुलेरा के बाकी किरदारों की कहानी को आगे बढ़ते देखना चाहते थे.
मेकर्स के ऐलान से निराश हुए फैंस
बता दें कि इस साल मार्च में मुंबई में आयोजित प्राइम वीडियो के 2026 रिलीज स्लेट इवेंट के दौरान सीरीज के पांचवें सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई थी. ऐसे में अब दर्शकों को 2027 या उसके बाद तक इंतजार करना पड़ सकता है.
पंचायत 5′ में एक बार फिर जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी के किरदार में नजर आएंगे. पिछले सीजन में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद फुलेरा की राजनीति में काफी बदलाव देखने को मिला था. अपकमिंग सीजन में अब कहानी को यहां से आगे बढ़ाया जाएगा.