Last Updated:
CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में 185.50 करोड़ रुपये के 25 नए आयुष अस्पतालों और भवनों का लोकार्पण व भूमि-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आयुर्वेद इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाएगा और इसके लिए मंत्री को निर्देश दे दिए गए हैं.
मध्य प्रदेश में आयुर्वेद डॉक्टर्स का बढ़ाया जाएगा स्टाइपेंड (AI तस्वीर)
CM Mohan Yadav Ayurveda Intern Doctors Stipend: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय-संस्थान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने 9 आयुर्वेदिक कॉलेज का भूमि पूजन किया है. उन्होंने कहा कि वेलनेस सेंटर बनाया गया है. सुगम परिवहन बस सेवा भोपाल से शुरू होने जा रही है. इससे लोगों को फायदा होगा और हमारी सरकार लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार है. आयुर्वेद स्टाइपेंड इंटर्न डॉक्टर्स पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि ना बाप बड़ा ना भैया. सबसे बड़ा रुपया. इंटर्न आयुर्वेद डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया जाएगा. मैंने विभाग के मंत्री को आदेश दिया है. जल्दी अच्छी खबर आएगी. अभी आयुर्वेद इंटर्न को 9383 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड मिल रहा है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से इंटर्न डॉक्टर्स अपना स्टाइपेंड 21500 रुपए करने की मांग कर रहे हैं.
9 आयुर्वेद महाविद्यालय किए गए शुरू
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आयुर्वेद की शुरुआत घर के किचन से होती है. हम अपनी, बल्कि पूरी दुनिया की बात करते हैं. जहां बीमारी है, वहां समाधान भी है. आयुर्वेदिक जबरदस्त इलाज है. निश्चित दिनचर्या पर संतुलन रखनी चाहिए. आयुर्वेद ने जो जगह बनाई, वो अदभुत है. मैं आयुर्वेद, योग को जीवन में प्रथम मानता हूं.
हम एक साथ 9 आयुर्वेद महाविद्यालय को शुरू कर रहे हैं. इसी स्कॉटलैंड में चरक महाराज की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है. अभी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव बैंगलोर दौरे पर थे. उन्होंने कहा कि वहां से हमें 1200 करोड़ रुपए का निवेश मिला है.
क्या बोले आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार?
उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति के भविष्य में आयुर्वेद का अपना अलग स्थान होगा. मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार मेडिकल और आयुर्वेदिक महाविद्यालयों की संख्या बढ़ रही है. प्रदेश में 2023 तक 7 आयुर्वेदिक और 2 होम्योपैथी के महाविद्यालय थे. प्रदेश में 9 आयुष महाविद्यालयों का संचालन किया जा रहा है और अभी 8 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय निर्माणाधीन हैं.