Last Updated:
Tamannaah Bhatia Viral Video: फिल्म में छठ पूजा करती नजर आईं तमन्ना भाटिया अब असल जिंदगी में भी इस महापर्व का हिस्सा बनीं. मुंबई में छठ मनाते हुए उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने पटना से जुड़ी अपनी एक खास ख्वाहिश का भी जिक्र किया. आखिर क्या है पूरा किस्सा?
फिल्म ‘द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के गाने ‘छठी मैया’ में छठ पूजा करती नजर आईं तमन्ना भाटिया अब असल जिंदगी में भी इस त्योहार को मनाती दिखीं. एक्ट्रेस ने मुंबई में छठ पूजा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां से उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में तमन्ना छठ पूजा के रंग में रंगी नजर आ रही हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस महापर्व का हिस्सा बनकर वह कितनी खुश हैं और इसे लेकर उनका एक्सपीरिएंस कैसा रहा.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
मुंबई में रविवार को आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया शामिल हुईं. यहां उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के साथ मिलकर यह महापर्व मनाया. मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि अपने शहर मुंबई में इतने सारे लोगों के साथ छठ पूजा मनाकर वह बेहद खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है और इस महापर्व का महत्व हमेशा उनके साथ रहेगा. एक्ट्रेस इसकी वीडियो भी अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर की है.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
तमन्ना ने फिल्म ‘द वीवन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के गाने ‘छठी मैया’ का हिस्सा बनने को अपना सौभाग्य बताया. उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें छठ पूजा पर यह गाना करने का मौका मिला. एक्ट्रेस के मुताबिक, फिल्म के निर्माता दीपक जी अर्नब ने इसे बहुत श्रद्धा के साथ बनाया था. आज दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखकर वह बेहद खुश हैं.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के गाने में छठ पूजा की झलक दिखाने के बाद अब तमन्ना खुद भी इस त्योहार का हिस्सा बनीं. उन्होंने कहा कि जब किसी को इतना प्यार मिलता है, तो बदले में प्यार देना ही सबसे अच्छा होता है. एक्ट्रेस ने लोगों के स्नेह के लिए आभार जताया. उनके लिए यह सिर्फ एक फिल्म या गाने से जुड़ा अनुभव नहीं, बल्कि एक खास याद बन गया है.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
बातचीत के दौरान तमन्ना ने पटना से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि जब वह फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना गई थीं, तब गंगा आरती में शामिल हुई थीं. उसी समय उनके मन में इच्छा हुई थी कि काश वह पटना में रहकर छठ पूजा भी देख पातीं. हालांकि, उन्हें लग रहा था कि शायद ऐसा हो नहीं पाएगा.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
तमन्ना ने आगे बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी यह इच्छा इतनी जल्दी पूरी हो जाएगी. बाद में उन्हें मुंबई में ही छठ पूजा के आयोजन में शामिल होने का न्योता मिला. यहां लोगों के बीच पहुंचकर वह बेहद खुश हुईं. एक्ट्रेस के लिए यह अनुभव इसलिए भी खास रहा, क्योंकि वह इस महापर्व को करीब से महसूस कर सकीं.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
तमन्ना का छठ सेलिब्रेशन काफी चर्चा में है. एक्ट्रेस की वीडियोज और फोटोज हर तरफ छाई हुए हैं. जिसमें पीले रंग के सूट में तमन्ना बेहद प्यारी लग रही हैं. वहीं फैंस भी उनके सादगी भरे अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं. .(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
तमन्ना भाटिया ने छठ सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर करते हुए लिखा-देवी का आशीर्वाद, और आप सबका प्यार, छठी मैया की कृपा बनी रहे!
छठी मैया की जय! जिसपर एक्ट्रेस के चाहने वाले कमेंट में खूब प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने तमन्ना के लुक की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें छठ विश किया.
छठ पूजा भारत के प्राचीन त्योहारों में से एक है. यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा को समर्पित है. बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में इसे खास श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. इसके बाद खरना मनाया जाता है, जिसमें व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को प्रसाद ग्रहण करते हैं.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा होता है. इस दौरान ठेकुआ, फल और गन्ने जैसी चीजें प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती हैं. इस पर्व की खास बात यह है कि इसमें डूबते और उगते, दोनों सूर्यों की पूजा होती है. यह प्रकृति के प्रति आभार और जीवन में नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)