‘काली खेती’ के बहाने पूरा हुआ शरद केलकर का बरसों पुराना सपना, जैकी श्रॉफ को लेकर सुनाया किस्सा

‘काली खेती’ के बहाने पूरा हुआ शरद केलकर का बरसों पुराना सपना, जैकी श्रॉफ को लेकर सुनाया किस्सा


Last Updated:

Sharad Kelkar: बचपन में जिस एक्टर की फिल्म देखने के लिए शरद केलकर एक ही दिन में दो बार थिएटर पहुंचे थे, आज उसी के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है. जैकी श्रॉफ को लेकर शरद ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया है. आखिर क्या है यह कहानी? जानिए.

Zoom

बचपन से जैकी के फैन थे शरद केलकर (फोटो साभार-instagram@sharadkelkar)

नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई बार किसी कलाकार को ऐसा मौका मिलता है, जो उसके लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं होता, बल्कि बचपन के सपने के सच होने जैसा होता है. अभिनेता शरद केलकर के लिए उनकी आने वाली फिल्म ‘काली खेती’ कुछ ऐसी ही है. इस फिल्म में उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का मौका मिला है. शरद बचपन से जैकी के फैन रहे हैं.

उनका दीवानापन इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने एक ही दिन में दो बार सिनेमाघर जाकर जैकी की फिल्म ‘राम लखन’ देखी थी.

फिल्म ‘काली खेती’ के प्रमोशन के दौरान शरद केलकर ने आईएएनएस से बातचीत में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया. इस दौरान फिल्म के निर्देशक हारिस इम्तियाज खान भी मौजूद थे. शरद ने बताया कि फिल्म में काम करने की एक बड़ी वजह जैकी श्रॉफ भी थे. वह लंबे समय से उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे. शरद ने कहा कि वह बचपन से ही जैकी श्रॉफ के बहुत बड़े फैन रहे हैं. उन्होंने उनकी फिल्म ‘राम लखन’ एक ही दिन में दो बार सिंगल स्क्रीन थिएटर में देखी थी. ऐसे में जब उन्हें अपने पसंदीदा एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला, तो वह इसे मना नहीं कर सके. उनके लिए यह फिल्म खास बन गई.

स्क्रिप्ट और स्टोरीबोर्ड ने किया इंप्रेस

शरद ने बताया कि फिल्म की कहानी सुनने के बाद उन्हें अपना किरदार काफी पसंद आया. निर्देशक हारिस इम्तियाज खान ने उन्हें जिस तरह से स्क्रिप्ट समझाई और पूरी फिल्म का स्टोरीबोर्ड दिखाया, उससे वह काफी प्रभावित हुए. उन्होंने कहा कि आज के समय में हर सीन को इतनी बारीकी से तैयार करना कम देखने को मिलता है. खास बात यह थी कि फिल्म का स्टोरीबोर्ड कंप्यूटर से तैयार नहीं किया गया था. इसे हाथ से पेंट किया गया था. शरद को यह तरीका काफी पसंद आया. उन्होंने कहा कि स्टोरीबोर्ड की बारीकियां देखकर वह हैरान रह गए थे. निर्देशक ने उनके किरदार को एक अलग नजरिए से समझाया, जिससे उन्हें इसे निभाने की नई ऊर्जा मिली. शरद के मुताबिक, फिल्म में उनका किरदार काफी मजबूत है.

20 नवंबर को रिलीज होगी ‘काली खेती’

‘काली खेती’ को हारिस इम्तियाज खान ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म को सना खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर ब्लैककैनवास स्टूडियो के तहत प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में शरद केलकर और जैकी श्रॉफ एक साथ नजर आएंगे. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा कि दोनों कलाकारों की यह जोड़ी पर्दे पर दर्शकों को कितनी पसंद आती है.



Source link