Rajasthan Panchayat Election Phase 4 Voting Live: राजस्थान के 25 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान आज

Rajasthan Panchayat Election Phase 4 Voting Live: राजस्थान के 25 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान आज


Last Updated:

Rajasthan Panchayat Election Phase 4 Voting Live Update: राजस्थान में ग्रामीण सत्ता की आखिरी जंग आज 16 नवंबर को हो रही है. पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 25 जिलों की 3,500 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतपेटियों से मतदान होगा. प्रदेश में 11,198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. आज ही मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी और 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा. जयपुर की आंधी, जमवारामगढ़, बस्सी और तूंगा पंचायत समितियों में भी वोटिंग जारी है. 20 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति के नतीजे आएंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Rajasthan Panchayat Election Phase 4: राजस्थान के 25 जिलों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान आज

जयपुर. राजस्थान में ग्रामीण सत्ता की आखिरी जंग आज यानी 16 नवंबर को लड़ी जा रही है. प्रदेश के 25 जिलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए आज मतदान हो रहा है. पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के तहत प्रदेश की 3,500 ग्राम पंचायतों में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में कुल 11,198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

चौथे चरण के इस मतदान में सरपंच और वार्ड पंच दोनों पदों के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव की एक खास बात यह है कि जहां जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से कराए जा रहे हैं, वहीं सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव पारंपरिक मतपेटियों के माध्यम से हो रहे हैं. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीण मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और लोग अपने गांव के विकास के लिए योग्य प्रतिनिधि चुनने के लिए कतारों में लगकर मतदान कर रहे हैं.

जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों में चुनावी माहौल
राजधानी जयपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है. जयपुर जिले की आंधी, जमवारामगढ़, बस्सी और तूंगा पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग जारी है. इन चारों पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले गांवों में सुबह से ही चुनावी सरगर्मी तेज है और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं.

आज शाम को मतगणना और कल उपसरपंच का चुनाव
सरपंच और वार्ड पंच पद के उम्मीदवारों और समर्थकों को नतीजों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद 16 नवंबर को ही सरपंच और वार्ड पंच पदों की मतगणना शुरू कर दी जाएगी. देर रात तक सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. इसके ठीक अगले दिन यानी 17 नवंबर को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उपसरपंच का चुनाव किया जाएगा.

20 नवंबर को खुलेगा ग्रामीण सत्ता के जनादेश का पिटारा
सरपंच और उपसरपंच के चुनाव संपन्न होने के बाद सभी की नजरें 20 नवंबर पर टिक जाएंगी. 20 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे और इसी दिन ग्रामीण सत्ता के जनादेश का पिटारा खुलेगा. इसके बाद प्रमुख पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. तय कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को जिला प्रमुख, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख, 27 नवंबर को प्रधान और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा.



Source link