Kannauj News : कन्नौज में दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पति-पत्नी की हत्या कर महिला के शव से बनाया था संबंध

Kannauj News : कन्नौज में दोहरे हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पति-पत्नी की हत्या कर महिला के शव से बनाया था संबंध


Last Updated:

Kannauj encounter news : कन्नौज में हुए दंपति हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है. आरोपी ने चोरी के दौरान दंपति के जाग जाने पर दोनों की हत्या कर दी थी. महिला के शव के साथ दरिंदगी करते हुए आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए थे. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है. बीते दिनों कन्नौज के गुरसहायगंज की पुरानी पीएचसी में दिव्यांग और उनकी पत्नी के शव मिले थे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी, लेकिन घर के दरवाजे अंदर से बंद होने की वजह से पुलिस पूरे मामले में हत्या को लेकर पसोपेश में थी.

Zoom

एनकाउंटर के बारे में जानकारी देती कन्नौज पुलिस.

कन्नौज. यूपी के कन्नौज स्थित गुरसहायगंज की पीएचसी में हुए दंपति हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने चोरी के दौरान दंपति के जाग जाने पर दोनों की हत्या कर दी थी. इतना ही नहीं, दोनों को मारने के बाद उसने महिला के पर्स से कैश और कुछ कार्ड भी निकाले. महिला के शव के साथ दरिंदगी करते हुए आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए थे. इसके बाद आरोपी बेटी को पटककर छप्पर फांदकर फरार हो गया था. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

5 नवंबर घटना, 5 टीमें तफ्तीश में जुटीं

कन्नौज के गुरसहायगंज की पुरानी पीएचसी में 5 नवंबर की सुबह दिव्यांग और उनकी पत्नी के शव मिले थे. दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी, लेकिन घर के दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण पुलिस पूरे मामले में हत्या को लेकर पसोपेश में थी. डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने एसओजी, सर्विलांस सहित 5 टीमों को ब्लाइंड डबल मर्डर के खुलासे का जिम्मा सौंपा था. 10 दिन की कड़ी मशक्क्त के बाद पुलिस को दोहरे हत्याकांड का राजफाश करने में सफलता मिली है. हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजपुरा गांव का शातिर योगेश राजपूत उर्फ पंगा निकला.

हत्या कर जंगल में जा छिपा

कन्नौज एसओजी को सूचना मिली की योगेश गुरसहायगंज के कसारा के जंगलों में छिपा है. मुखबिर की सूचना पर पांचों टीमों ने जब जंगल में छापा मारा तो शातिर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरो में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा. घायल शातिर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसपी कन्नौज विनोद कुमार ने बताया कि योगेश छप्पर के रास्ते चोरी के इरादे से घर में घुसा था, लेकिन दोनों पति पत्नी जाग गए. इसके बाद पहले उसने डंडे से पति को मारा उसके बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. एसपी ने बताया कि कैश और कार्ड चोरी करने के बाद हत्यारोपी ने महिला के शव के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे.



Source link