Amit Shah on Rahul Gandhi Bharat Summit। नाम भारत समिट और देश को ही कर रहे बदनाम… अमित शाह का कांग्रेस पर करारा प्रहार

Amit Shah on Rahul Gandhi Bharat Summit। नाम भारत समिट और देश को ही कर रहे बदनाम… अमित शाह का कांग्रेस पर करारा प्रहार


होमताजा खबरदेश

नाम भारत समिट और देश को ही कर रहे बदनाम, अमित शाह का कांग्रेस पर करारा प्रहार

Last Updated:

केंद्री गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी को राजकुमार कहकर पुकार और हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को देश विरोधी करार दिया. उन्‍होंने इस दौरान कहा कि इसका नाम भारत समिट था और इस दौरान देश को ही हर तरह से बदनाम किया गया. उन्‍होंने पुणे में भारत टैक्‍सी की शुरुआत के साथ अपने भाषण में कांग्रेस के वक्‍त में लगातार हुए घोटालों को याद किया.

Zoom

अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया. (File Photo)

पुणे में एनएचईसी बहुराज्य सहकारी संस्था के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 के बहाने राहुल गांधी और वामपंथी प्रचारकों ने विदेशों में देश को बदनाम करने का काम किया.  अमित शाह ने कहा कि इसका नाम भारत समिट था और इस दौरान देश को ही हर तरह से बदनाम किया गया. शाह ने कहा कि दस साल के शासन में 12 लाख करोड़ के घोटाले करने वाली कांग्रेस आज अपनी हार का फ्रस्ट्रेशन निकाल रही है जबकि मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र को सहकारिता आंदोलन की गंगोत्री बताते हुए कहा कि केंद्र में अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिली है. इस अवसर पर पुणे में सीआरसीएस पश्चिमी कार्यालय और कॉपरेटिव भारत टैक्सी का भी शुभारंभ किया गया.

कांग्रेस के राजकुमार की मौजूदगी में गूंजे भारत विरोधी विचार
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हार का फ्रस्ट्रेशन निकाल रही है. अभी दो दिन से कांग्रेस ने ‘भारत समिट 2026’ हैदराबाद में आयोजित किया है. देशभर में वामपंथी विचारधारा के प्रचारकों को भारत में बुलाया गया. कांग्रेस के ‘राजकुमार’ भी वहां गए. नाम भारत समिट रखा, लेकिन राहुल गांधी ने सम्मेलन में भारत विरोधी विचार व्यक्त कर पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने का काम किया है. इसलिए जहां पर भी कांग्रेसी मिले तो उनसे पूछिए कि जब आपको 10 साल का मौका दिया गया था तो आपने क्या किया था. आपने 12 लाख करोड़ के घोटाले किए, इसलिए देश की जनता ने आपको नकार दिया. देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और सरकार के इन 12 साल में प्रधानमंत्री पर चार आने का भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा.

70 साल बाद देश में बना सहकारिता मंत्रालय
अमित शाह ने कहा कि आज मैं उस भूमि पर हूं, जिन्होंने न केवल महाराष्ट्र , बल्कि पूरे देश में स्वराज की स्थापना और स्वराज की इच्छा दोनों को प्रस्थापित करने का काम किया. एक प्रकार से महाराष्ट्र भारत में सहकारिता की शुरुआत करने वाली पुण्य भूमि है. यहां पर पद्मश्री विठ्ठलराव पाटील, वैकुंठ भाई मेहता समेत कई महारथियों ने सहकारिता आंदोलन की स्थापना आजादी से पहले की. पूरे पश्चिम भारत में सहकारिता की गंगा जो बही, इसकी गंगोत्री पुणे और महाराष्ट्र हैं. इसलिए आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं. मोदी जी ने 70 साल के बाद केंद्र में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की. कांग्रेस के जमाने में देशभर के किसान, ग्रामीण महिलाएं, दूध उत्पादक और कॉपरेटिव मूवमेंट के सभी कार्यकर्ता मांग करते थे कि केंद्र में एक सहकारिता मंत्रालय होना चाहिए लेकिन कांग्रेस ने उनकी एक न सुनी लेकिन मोदी सरकार आते ही सहकारिता मंत्रालय की स्थापना हुई.

… कांग्रेस ने वो भी बंद कर दिया
सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पैक्स भी मजबूत हो रहे हैं, जिला कक्षा की संस्थाएं और डेरी भी मजबूत हो रही हैं. आज जिस भूमि पर हम बैठे हैं, इस भूमि पर हमारे पूर्वजों ने चीनी मिल संयंत्र बनाने का एक बहुत बड़ा कारखाना डाला था, लेकिन कांग्रेस सरकार में धीरे-धीरे वो बंद हो गया. आज उस कारखाने का पुनर्निमाण भी उसी भूमि पर हो रहा है, यह हमारे लिए हर्ष की बात है. आज भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती है. आजादी के आंदोलन के पहले भी अंग्रेजों के खिलाफ झारखंड की धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने आजादी की अलख जलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है. आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में प्रधानमंत्री मोदी ने एक कार्यक्रम किया है.

पुणे में भारत टेक्‍सी का उद्घाटन
अमित शाह ने कहा कि आज सीआरसीएस का पश्चिमी कार्यालय हुआ है. आज ही के दिन पुणे में भारत टैक्सी का भी उद्घाटन हुआ है. देशभर में भारत टैक्सी चलेगी. कई टैक्सी कंपनियों ने सालों तक हमारे ड्राइवरों का शोषण किया, तब हमें कॉपरेटिव भारत टैक्सी का विचार किया. आज एनएचईसी का भूमि पूजन किया है. पहले एनएचईसी यहीं से चलती थीं, लेकिन कांग्रेस सरकार में ये बंद पड़ गई और 110 एकड़ भूमि अवैध कब्जे में फंसती जा रही थी लेकिन आज सहकारिता मंत्रालय ने भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की है. यहां पर जो कारखाना लगेगा, वो एक प्रकार से न केवल शुगर मिल बनाएगा, शुगर मिल के लिए पावर का संयत्र बनाएगा, इथेनॉल का संयंत्र बनाएगा, सीबीजी का संयंत्र बनाएगा, सारे डेरी के संयंत्र बनेंगे और विदेश में निकास के लिए कंटेनर निर्माण का काम भी यहीं पर शुरु होने वाला है. इसकी कमाई की एक-एक पाई कॉपरेटिव संस्थाओं के हाथ में जाएगी.



Source link