Last Updated:
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मशहूर संगीतकार राघव सच्चर ने फैंस को एक बेहद खूबसूरत म्यूजिकल तोहफा दिया है. उन्होंने पारंपरिक और लोकप्रिय भक्ति गीत ‘उगा सूरज देव’ की एक अनूठी संतूर प्रस्तुति तैयार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मधुर धुन के जरिए राघव ने सूर्य देव की उपासना और छठ के आध्यात्मिक सार को बेहद शानदार तरीके से बयां किया है.
राघव सच्चर का वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार राघव सच्चर ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर फैंस को एक खास संगीतभरा तोहफा दिया है. उन्होंने पारंपरिक छठ भक्ति गीत ‘उगा सूरज देव’ को अपने अनूठे अंदाज में तैयार कर रिलीज किया है. रविवार को राघव ने सोशल मीडिया पर इस मधुर गीत की शानदार संतूर प्रस्तुति का म्यूजिक वीडियो शेयर किया, जिसे सुनकर श्रोता भक्ति के रंग में सराबोर हो रहे हैं और उनकी कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते हुए एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, ‘चूंकि हम सूर्य देव की पूजा को समर्पित छठ पूजा का पावन पर्व मना रहे हैं, तो आइए हम भक्ति, कृतज्ञता और सकारात्मकता की भावना को अपनाएं.’ उन्होंने लिखा, ‘मैं आपके सामने सुंदर भक्ति गीत ‘उगा सूरज देव’ की अपनी संतूर प्रस्तुति पेश कर रहा हूं. यह धुन इस पवित्र त्योहार की आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक सार को बहुत खूबसूरती से दर्शाती है. इस भावपूर्ण प्रस्तुति को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें और त्योहार की खुशियां फैलाएं.’
View this post on Instagram