Last Updated:
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का रोमांटिक गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. गाने में शाहरुख के स्टाइल और शानदार कोरियोग्राफी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसी बीच गाने के कोरियोग्राफर पीयूष भगत ने केप टाउन शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने खुलासा किया कि किंग खान का एक खास सीन को कैसे अनोखे अंदाज में फिल्माया गया था.
‘तू मिल जाए’ गाने की शूटिंग की तस्वीरें आईं सामने.
नई दिल्ली. सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की ‘किंग’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है. इसका रोमांटिक गाना ‘तू मिल जाए’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. एक तरफ फैंस सोशल मीडिया पर इस गाने के हुक स्टेप्स को रीक्रिएट कर रहे हैं, वहीं अब कोरियोग्राफर पीयूष भगत ने केप टाउन में इस गाने की शूटिंग की बीटीएस तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शाहरुख के एक खास शॉट को फिल्माने के लिए कैमरे के पीछे किस तरह की तैयारी की गई थी.
शाजिया सामजी के साथ मिलकर ‘तू मिल जाए’ गाने की कोरियोग्राफी करने वाले पीयूष ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उस कार की भी फोटो शेयर की है, जिसका इस्तेमाल शाहरुख खान का एक खास शॉट लेने के लिए किया गया था. इस दिलचस्प सेटअप का जिक्र करते हुए कोरियोग्राफर ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में बताया कि यह सीक्वेंस किसी मोबाइल फोन से शूट नहीं किया गया था.
View this post on Instagram