‘रामायण’ में इंद्र बनकर छाए कुणाल कपूर, विदेशों में भी मिल रही तारीफ, बोले- इतना प्यार मिलेगा सोचा नहीं था

‘रामायण’ में इंद्र बनकर छाए कुणाल कपूर, विदेशों में भी मिल रही तारीफ, बोले- इतना प्यार मिलेगा सोचा नहीं था


Last Updated:

कुणाल कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ में भगवान इंद्र की भूमिका के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया सहित दुनिया भर से मिल रहे प्यार और सराहना के लिए दर्शकों का आभार जताया है. चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा.

Zoom

kunal kapoor as indra

कुणाल कपूर ने फिल्म ‘रामायण’ में उनकी भूमिका को लेकर दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया के लिए आभार जताते हुए कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया के विभिन्न हिस्सों से उन्हें फिल्म में अभिनय के लिए सराहना मिल रही है. कपूर ने फिल्म में भगवान इंद्र की भूमिका निभाई है. यह फिल्म पांच नवंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

यह प्राचीन महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित दो भागों वाली फिल्म का पहला भाग है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है. अभिनेता ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें फिल्म में उनके किरदार का पोस्टर भी शामिल था.

कुणाल कपूर ने निभाया इंद्र का रोल
कुणाल कपूर ने पोस्ट के साथ लिखे संदेश में कहा, “भारत, थाईलैंड और पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ-साथ दुनिया के कई ऐसे हिस्सों से भगवान इंद्र के लिए मिल रहे प्यार से मैं अभिभूत हूं, जहां से प्रतिक्रिया मिलने की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.”

मिला इतना प्यार
उन्होंने कहा, “आप सभी का दिल से धन्यवाद. मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अच्छी कहानियां हम सभी को जोड़ने का काम करती हैं और हमारी संस्कृतियों में ऐसी कई कहानियां हैं, जिनके बारे में हमें शायद एहसास भी नहीं है. यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि ‘रामायण’ जैसी कालजयी गाथा को दुनिया भर में इतना प्यार मिल रहा है.”

कलाकारों का भी आभार जताया
अभिनेता ने अपनी भूमिका पर आधारित कलाकृतियां बनाने वाले कलाकारों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा, “उन सभी शानदार कलाकारों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इतनी खूबसूरत कलाकृतियां बनाई हैं और अब भी बना रहे हैं. मुझे खेद है कि मैं आप सभी के सोशल मीडिया हैंडल नहीं जानता, लेकिन मैंने आपकी कलाकृतियां देखी हैं और वे मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं.”

एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी
फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की यात्रा, उनका वनवास, रावण द्वारा माता सीता का अपहरण और इसके बाद अच्छाई तथा बुराई की शक्तियों के बीच होने वाले युद्ध की कहानी दिखाई गई है. फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हैंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है. वहीं, इसके एक्शन दृश्यों की जिम्मेदारी टेरी नोटरी और गाइ नॉरिस की टीम ने संभाली है.



Source link