Loan Guarantor Rule : कर्ज लेने वाले ने नहीं चुकाई ईएमआई तो खराब हो जाएगा गारंटर का भी क्रेडिट स्कोर

Loan Guarantor Rule : कर्ज लेने वाले ने नहीं चुकाई ईएमआई तो खराब हो जाएगा गारंटर का भी क्रेडिट स्कोर


Last Updated:

Loan Guarantor Rule : अगर आप किसी और के कर्ज का गारंटर बनने जा रहे हैं तो यह ध्यान रखना होगा कि अगर उसने कर्ज नहीं चुकाया या फिर ईएमआई मिस की तो उसके साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर भी बुरी तरह प्रभावित होगा. इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, 1872 की धारा 128 के तहत एक गारंटर की जिम्मेदारी भी उस लोन को लेने वाले कर्जधारक के बराबर रहती है.

Zoom

लोन का गारंटर बनने वाले की जिम्मेदारी भी बराबर की होती है.

नई दिल्ली. कर्ज लेना जितना मुश्किल काम होता है, उसे चुकाना उससे भी ज्यादा कठिन. एक बार कर्ज ले लिया तो जब उसकी पाई-पाई लौटा न दी जाए, कर्जधारक के ऊपर बोझ की तरह लदा रहता है. इसकी जिम्मेदारी तब और बढ़ जाती है कि जब आप किसी और के लोन का गारंटर बन जाते हैं. गारंटर बनना वैसे तो कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन इसमें बड़ा जोखिम रहता है. अगर कर्ज लेने वाले ने जरा भी ऊंच नीच किया तो सीधा असर आपके ऊपर भी पड़ेगा. गारंटर का नियम कहता है कि अगर लोन लेने वाले ने ईएमआई नहीं चुकाई तो उनके साथ ही आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाएगा.

दरअसल, जैसे ही आप लोन के गारंटर के रूप में कागज पर हस्ताक्षर करते हैं, उस कर्ज को चुकाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर भी आ जाती है. ऐसे में लोन को लेकिन जितना उत्तरदायित्व कर्ज लेने वाले का रहता है, उतना ही गारंटर का भी हो जाता है. यही वजह है कि अगर कर्ज लेने वाले ने ईएमआई समय पर नहीं चुकाई तो उनका क्रेडिट स्कोर तो खराब होगा ही, साथ ही गारंटर का क्रेडिट स्कोर भी खराब हो जाएगा. इसका मतलब है कि गलती भले ही कोई और करेगा, लेकिन इसका खामियाजा गारंटर को भी भुगतना पड़ेगा.

क्यों प्रभावित होता है गारंटर का क्रेडिट स्कोर
क्रेडिट ब्यूरो कंपनी TransUnion CIBIL के अनुसार, जब किसी लोन के लिए कोई व्यक्ति गारंटर बनता है तो उसके क्रेडिट स्कोर की जानकारी भी ब्यूरो को भेजना जरूरी हो जाता है. यही वजह है कि अगर लोन लेने वाला अपनी ईएमआई समय पर नहीं चुकाता है और लोन को डिफॉल्ट करता है तो इसका सीधा असर गारंटर के क्रेडिट प्रोफाइल पर भी पड़ता है. यह असर तब भी पड़ता है जबकि गारंटर ने अपने लिए कोई लोन लिया ही नहीं है.

गारंटर लोन लेने जाए तो क्या होगा
अगर आप किसी और के कर्ज का गारंटर बने हैं और उसने लोन नहीं चुकाया तो आपके लिए भी भविष्य में लोन लेना कठिन हो जाएगा. जब एक गारंटर होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने जाता है तो बैंक उसकी क्रेडिट हिस्ट्री चेक करते हैं. जाहिर है इस हिस्ट्री में गारंटर के रूप में खराब क्रेडिट स्कोर भी जरूर दिखेगा. बैंक को खराब क्रेडिट हिस्ट्री दिखती है तो गारंटर के लिए भी लोन पाना कठिन हो जाएगा.

क्या रिजेक्ट हो जाएगा गारंटर का लोन
बैंकों को जैसे ही खराब पुनभुर्गतान की हिस्ट्री दिखेगी, उनके लिए लोन को अप्रूव करना मुश्किल होगा. इससे गारंटर का अप्लीकेशन रिजेक्ट भी किया जा सकता है. इंडियन कॉन्ट्रैक्ट एक्ट, 1872 की धारा 128 के तहत एक लोन के गारंटर की जिम्मेदारी उस लोन को लेने वालों के बराबर होती है. यही वजह है कि गारंटर के लोन के लिए अप्लाई करने से पहले पुराने लोन को पूरा करना पहले जरूरी होगा.



Source link