दिल्ली से बिहार तक छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, नोट करें कल के उषा अर्घ्य का सही समय!

दिल्ली से बिहार तक छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, नोट करें कल के उषा अर्घ्य का सही समय!


होमफोटोधर्म

छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

Last Updated:

Chhath Puja 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक चार दिवसीय महापर्व छठ की धूम है. छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पहला पड़ाव पूरा किया. राजधानी दिल्ली और बिहार के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अब सभी की निगाहें कल सुबह दिए जाने वाले उषा अर्घ्य पर टिकी हैं. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. जान लीजिए कल सुबह अर्घ्य देने का सही समय.

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व का आज 15 नवंबर दिन रविवार को तीसरा दिन संघ्या अर्ध्य दिया गया. देशभर में छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया. छठ इकलौता एका पर्व है, जिसमें डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है. आज दिल्ली, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. व्रतियों ने नदी, तालाब और जलाशयों में खड़े होकर सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की. अब छठ महापर्व का अंतिम दिन 16 नवंबर दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा. आइए जानते हैं दिल्ली और बिहार में उषा अर्घ्य का समय और इसका धार्मिक महत्व.

छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है. चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. इस परंपरा को संध्या अर्घ्य कहा जाता है. इस दिन दिल्ली, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में श्रद्धालुओं ने नदी, तालाब और घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यदेव को ऊर्जा, आरोग्य, सुख-समृद्धि और जीवन का आधार माना जाता है. संध्या अर्घ्य के दौरान व्रती बांस की टोकरी और सूप में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री रखकर सूर्यदेव को अर्पित करते हैं. इस दौरान छठी मैया के गीत गाए जाते हैं और परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु तथा खुशहाली की कामना की जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस दौरान छठी मैया के गीत गाए जाते हैं और परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी आयु तथा खुशहाली की कामना की जाती है.

छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक भी माना जाता है.

इसके बाद व्रती अगले दिन सुबह उगते सूर्य को उषा अर्घ्य देते हैं. इसी के साथ छठ महापर्व का समापन होता है और व्रती 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करते हैं.

छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन यानी 16 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसे उषा अर्घ्य कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रती सूर्योदय से पहले घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करते हैं. सूर्य की पहली किरण के साथ उन्हें जल और दूध अर्पित करके परिवार की सुख-शांति और आरोग्य की कामना करते हैं.

अलग-अलग शहरों में सूर्योदय का समय अलग होने के कारण उषा अर्घ्य के समय में भी अंतर रहेगा. दिल्ली: सुबह लगभग 6 बजकर 44 मिनट. पटना: सुबह लगभग 6 बजकर 7 मिनट. गया: सुबह लगभग 6 बजकर 6 मिनट. मुजफ्फरपुर: सुबह लगभग 6 बजकर 7 मिनट. भागलपुर: सुबह लगभग 5 बजकर 59 मिनट.

हिंदू धर्म में सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता माना जाता है. उन्हें जीवन, ऊर्जा, आरोग्य और प्रकाश का स्रोत माना गया है. छठ पूजा में डूबते और उगते दोनों सूर्य की उपासना की जाती है. संध्या अर्घ्य के माध्यम से अस्त होते सूर्य के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है, जबकि उषा अर्घ्य नई सुबह, नई ऊर्जा और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है.

16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रती छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करेंगे. इसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य श्रद्धालुओं में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद वितरित किया जाएगा. प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link