Gold-Silver Price Update : 5 फीसदी टूट गए सोने और चांदी के दाम, शादी के सीजन में क्या रहेगा भाव?

Gold-Silver Price Update : 5 फीसदी टूट गए सोने और चांदी के दाम, शादी के सीजन में क्या रहेगा भाव?


Last Updated:

Gold-Silver Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह 5 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है, लेकिन आगे शादियों के सीजन में यह दोबारा बढ़ सकता है. बुलियन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर सोने का डाउन लेवल टूटता है तो यह 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाएगा, जबकि ऊपर जाने पर यह 1.42 लाख रुपये पहुंच सकता है.

Zoom

सोने की कीमतों में इस साल 35 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है.

नई दिल्ली. सोने और चांदी की कीमतों पर पिछले कुछ महीनों से लगातार दबाव दिख रहा है. ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों को इस बात की चिंता सताने लगी है कि शादियों के सीजन में आखिर सोने-चांदी का भाव कहां तक जाएगा. अभी शादियों का सीजन आने वाला है और इससे पहले सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दिख रही है, लेकिन शादियों का सीजन शुरू होने के बाद इसकी कीमत कहां तक जाएगी. एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में इन कीमती धातुओं के भाव में दोबारा तेजी आएगी और अगले साल शादियों का सीजन शुरू होने से पहले फिर उछाल दिखने लगेगा.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर शुक्रवार को भी दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 525 रुपये सस्ता होकर 1,36,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. चांदी भी 234 रुपये गिरकर 1,76,543 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई है. बीते सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दिखी है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 4.6 फीसदी नीचे आया है तो चांदी की कीमत 5 फीसदी टूट गई है. यह गिरावट बॉन्ड यील्ड बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने की वजह से दिख रही है.

गुरुवार को साल की सबसे बड़ी गिरावट
सोने की कीमतों में वैसे तो सालभर गिरावट रही है, लेकिन सबसे ज्यादा कमजोरी बीते गुरुवार यानी 13 नवंबर को दिखी जब सोने का भाव अचानक 3 फीसदी टूट गया. यह सालभर में सबसे ज्यादा गिरावट है. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतें दोबारा बढ़ सकती हैं. कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका में अक्टूबर के महंगाई आंकड़े आने के बाद सोने पर दबाव और बढ़ सकता है. अमेरिका में उत्पादक कीमतों का इंडेक्स बढ़कर 6.5 फीसदी पहुंच गया है, जो साफ संकेत दे रहा है कि उपभोक्ता महंगाई दर भी बढ़ सकती है.

क्या दोबारा 1.38 लाख से ऊपर जाएगा सोना
Enrich Money के सीईओ पन्मुदी आर का कहना है कि एमसीएक्स पर अभी सोने को लेकर निगेटिव सेंटिमेंट चल रहा है. सोना भले ही 1,37,500 का लेवल तोड़कर 1,36,705 पर पहुंच गया है, लेकिन आने वाले समय में यह दोबारा बढ़ सकता है. अगर सोना दोबारा चढ़ता है तो जल्द ही 1,38,300 रुपये के भाव पहुंच सकता है, जबकि तेजी बरकरार रही तो 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव तक भी जा सकता है.

टूटा तो कहां तक जाएगा भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि सोना अगर आगे भी टूटना जारी रखता है तो यह जल्द ही 1.34 लाख रुपये के भाव तक जा सकता है. इसके अलावा 1.31 लाख रुपये का स्तर पर भी सोने के लिए ज्यादा दूर नहीं है. उन्होंने बताया कि सोने का वीकली कैंडल जो संकेत दे रहा है, उसके हिसाब से 1.31 लाख का स्तर हो सकता है. अगर डॉलर का भाव 0.4 फीसदी ऊपर जाता है तो सोने में एक बार फिर गिरावट आई है. Brickwork Ratings के रिसर्च प्रमुख राजीव शरन का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव गिरकर 4,100 डॉलर तक जा सकता है, जिसके 3,880 तक जाने का भी अनुमान है. हालांकि, इसमें तेजी आती है तो 4,262 डॉलर प्रति आउंस तक पहुंच सकता है.



Source link