Last Updated:
हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर स्पॉट किए गए. उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर उनके फैंस काफी परेशना हो गए. इस दौरान उनके साथ पत्नी शबाना आजमी भी उनके साथ वहां नजर आईं. लेकिन जावेद अख्तर यहां व्हीलचेयर पर क्यों आए, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. खास बात यह रही कि पैपराजी के कहने पर उन्होंने खुद खड़े होकर पत्नी संग पोज दिए.
जावेद अख्तर के फैंस की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली. मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह आज व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो आज यानी 15 नवंबर का है, जब अभिनेता को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी पत्नीशबाना आजमी के साथ देखा गया. इस वीडियो में वह व्हीलचेयर पर बैठे दिखाई दिए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
जावेद अख्तर के फैंस इस बात से भी चिंता में आ गए कि अचानक उन्होंने एक्टर को व्हीलचेयर पर देखा. जब एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखा तो वह उनकी फोटोज लेने लगे. इतना ही नहीं, पैपराजी के कहने पर वह खड़े भी हो गए और उन्होंने व्हीलचेयर से उठकर खड़े हुए और पत्नी शबाना आजमी के साथ कैमरे के सामने पोज दिए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए जावेद अख्तर
वायरल हुआ वीडियो
(फोटो साभार-x@filmibeat)
शबाना ने सुनाई थी संघर्ष की कहानी
कुछ समय पहले ही शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि जावेद अख्तर साल 1964 में महज 19 साल की उम्र में बड़े सपने लेकर मुंबई पहुंचे थे. उस समय उनकी जेब में सिर्फ 27 नए पैसे थे, लेकिन फिल्मों में अपनी पहचान बनाने का जुनून था.शबाना ने बताया था कि मुंबई में शुरुआती दिनों में जावेद को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कभी उन्हें फुटपाथ पर सोना पड़ा, तो कभी रेलवे स्टेशन और फिल्म स्टूडियो के बाहर रात गुजारनी पड़ी. हालात इतने खराब थे कि एक समय ऐसा भी आया, जब उनके पास लगातार तीन दिनों तक खाने के लिए कुछ नहीं था.
बता दें कि जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने साल 1984 में शादी की थी.चार दशक से दोनों एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं. अगले महीने यानी 9 दिसंबर को यह जोड़ी अपनी शादी की 42वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने वाली हैं.