कौन हैं भारतीय मूल के जय पुरी? जिन्हें Nvidia के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग ने 30 अफसरों के सामने कहा था ‘मर जाओ’

कौन हैं भारतीय मूल के जय पुरी? जिन्हें Nvidia के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग ने 30 अफसरों के सामने कहा था ‘मर जाओ’


होमताजा खबरदेश

कौन हैं भारतीय मूल के जय पुरी? जिन्हें Nvidia के हुआंग ने कहा था मर जाओ

Last Updated:

Who Is Jay Puri: Nvidia के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग को लेकर आई एक रिपोर्ट ने भारतीय मूल के टेक एग्जीक्यूटिव जय पुरी को चर्चा में ला दिया है. दावा है कि 30 से ज्यादा अधिकारियों की मौजूदगी में हुआंग ने जय पुरी से कहा था कि उन्हें फ्लू हो जाए और उनकी हालत बिगड़ती जाए. एक अन्य रिपोर्टेड बयान में मर जाने तक की बात कही गई. जय पुरी Nvidia में दो दशक से ज्यादा समय तक बड़े पद पर रहे. वह दुनिया भर में कंपनी की बिक्री और बिजनेस ऑपरेशंस संभालते थे. जानिए कौन हैं जय पुरी और कैसा रहा उनका करियर.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भारतीय मूल के जय पुरी Nvidia में दो दशक से ज्यादा समय तक बड़े पद पर रहे. (फोटो linkedin)

Who Is Jay Puri: दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Nvidia के अंदर की एक कथित घटना ने इन दिनों सबका ध्यान खींचा है. कंपनी के पूर्व CEO जेनसेन हुआंग को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उन्होंने 30 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय मूल के दिग्गज टेक एग्जीक्यूटिव जय पुरी को बेहद अपमानजनक बातें कहीं. रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने गुस्से में उनसे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जय पुरी को फ्लू हो जाए और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जाए. एक अन्य रिपोर्टेड बयान में तो उन्हें मर जाने तक की बात कहने का दावा किया गया है. इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर जय पुरी कौन हैं और Nvidia में उनका इतना बड़ा रुतबा कैसे बना?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जय पुरी टेक इंडस्ट्री का कोई नया नाम नहीं हैं. उन्होंने Nvidia में दो दशक से ज्यादा समय तक काम किया और कंपनी के वैश्विक कारोबार को संभालने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल रहे. वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस के पद पर थे. उनकी जिम्मेदारी दुनिया भर में कंपनी की बिक्री और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ी गतिविधियों को देखना था. इससे पहले उन्होंने सन माइक्रोसिस्टम्स में भी करीब 22 साल तक काम किया. उनके करियर में सन हेवलेट-पैकार्ड और Texas Instruments जैसी बड़ी कंपनियों का अनुभव भी शामिल रहा है. अगस्त 2026 में वह Nvidia के कार्यकारी पद से हटकर सीनियर एडवाइजर की भूमिका में आ गए. आइए जानते हैं भारतीय मूल के इस टेक दिग्गज का पूरा करियर और Nvidia में उनकी भूमिका.

जय पुरी लंबे समय से अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में सक्रिय रहे हैं. वह भारतीय मूल के वरिष्ठ कारोबारी और टेक एग्जीक्यूटिव हैं. उनकी पेशेवर पहचान मुख्य रूप से ग्लोबल सेल्स और बिजनेस मैनेजमेंट से जुड़ी रही है. लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह कैलिफोर्निया के लॉस अल्टोस में स्थित हैं. Nvidia में उनका सफर 2005 में शुरू हुआ था. उस समय उन्हें कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड सेल्स की जिम्मेदारी दी गई थी.

धीरे-धीरे उन्होंने कंपनी के भीतर अपनी भूमिका का विस्तार किया. बाद में वह एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड फील्ड ऑपरेशंस बने. इस पद पर रहते हुए वह Nvidia के अंतरराष्ट्रीय बिक्री नेटवर्क और ग्राहकों से जुड़े कारोबार को संभालते थे. कंपनी के अलग-अलग बाजारों में उसकी व्यावसायिक रणनीति लागू कराने में भी उनकी अहम भूमिका थी.

जय पुरी का करियर Nvidia और सन माइक्रोसिस्टम्स तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने सन हेवलेट-पैकार्ड यानी HP और Texas Instruments जैसी कंपनियों में भी काम किया. इसके अलावा वह Booz Allen & Hamilton से भी जुड़े रहे. इन संस्थानों में उनका काम प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों से जुड़ा था. अलग-अलग कंपनियों में काम करने के अनुभव ने उन्हें टेक्नोलॉजी के साथ कारोबारी रणनीति की भी अच्छी समझ दी.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हुआंग ने एक अन्य मौके पर गुस्से में एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर पानी की बोतल फेंकी थी. इन दावों के बीच हुआंग की सार्वजनिक छवि इससे काफी अलग रही है. वह अक्सर काली लेदर जैकेट में नजर आते हैं और इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों की कहानियां सुनाते रहे हैं. उन्होंने बताया है कि शुरुआती दौर में उन्होंने डिशवॉशर के रूप में काम किया और टॉयलेट साफ करने जैसे काम भी किए.

इस तरह सार्वजनिक मंचों पर सहज और संघर्ष से आगे बढ़ने वाले कारोबारी की छवि के बीच कंपनी के भीतर उनके कथित गुस्से को लेकर आई रिपोर्ट्स ने नई बहस छेड़ दी है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link