घाटे की खेती छोड़ 5वीं पास किसान गुड्डू ने उगाई ब्रोकली, महज 10 हजार की लागत में कमा रहे 80 हजार का बंपर मुनाफा

घाटे की खेती छोड़ 5वीं पास किसान गुड्डू ने उगाई ब्रोकली, महज 10 हजार की लागत में कमा रहे 80 हजार का बंपर मुनाफा


होमताजा खबरकृषि

घाटे की खेती छोड़ 5वीं पास किसान ने उगाई ब्रोकली, 10 हजार लगा कमा रहे 80 हजार

Last Updated:

Broccoli Farming:खेती को अक्सर घाटे का सौदा मानने वाले किसानों के लिए बहराइच के पांचवीं पास किसान गुड्डू वर्मा एक नई मिसाल बनकर उभरे हैं. पारंपरिक फसलों के बजाय आधुनिक खेती का रुख करते हुए उन्होंने महज 10 हजार रुपये की लागत में ब्रोकली की फसल तैयार की है, जिससे अब उन्हें 80 हजार रुपये तक की बंपर कमाई होने की उम्मीद है.

Broccoli Farming: पारंपरिक खेती में लगातार हो रहे घाटे से परेशान किसानों के लिए नई और आधुनिक फसलें मुनाफे का सौदा साबित हो रही हैं. बहराइच जिले के सीतारामपुरवा गांव के प्रगतिशील किसान गुड्डू वर्मा ने पारंपरिक फसलों से हटकर ब्रोकली की खेती की शुरुआत की है और कम लागत में अच्छी कमाई कर रहे हैं.

महज 10,000 की लागत, 80,000 तक का मुनाफा!
किसान गुड्डू वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक बीघा क्षेत्रफल में ब्रोकली की खेती की है. इस पूरी फसल को तैयार करने में उनकी लगभग ₹10,000 की लागत आई है. वहीं, बाजार में इसकी अच्छी मांग होने के कारण फसल तैयार होने पर उन्हें ₹80,000 तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है.

कैसे आया खेती बदलने का विचार?
पांचवीं तक शिक्षित किसान गुड्डू वर्मा बताते हैं कि पहले वे पारंपरिक खेती किया करते थे, जिसमें लागत के मुकाबले मुनाफा नहीं मिल पाता था और अक्सर घाटा उठाना पड़ता था. आसपास के लोगों को देखकर और बाजार में ब्रोकली की लगातार बढ़ती मांग को भांपते हुए उन्होंने अपने खेतों में भी इसकी पैदावार करने का फैसला किया. उन्होंने इसके पौधे एशिया पार्क से मंगवाए थे और सही देखरेख व प्रबंधन से फसल को बेहतरीन तरीके से तैयार किया है.

बाजार में ब्रोकली की खूब मांग!
बदलते वक्त के साथ-साथ अब ब्रोकली की मांग बाजार में खूब तेजी से बढ़ती जा रही है. अब लोग ब्रोकली को न सिर्फ शौक से खा रहे हैं, बल्कि इसके फायदे जानकर डॉक्टर भी ब्रोकली खाने की सलाह दे रहे हैं. सलाद के रूप में भी इसका प्रचुर मात्रा में उपयोग हो रहा है. इसी वजह से बाजार में इसकी मांग खूब बढ़ रही है और मांग बढ़ने से किसानों की कमाई भी खूब हो रही है.



Source link