यश ठाकुर ने जीत में किया अहम योगदान, डेब्यू मैच में की कंजूसी भरी गेंदबाजी, 0 पर आउट होकर रिकॉर्ड भी बनाया

यश ठाकुर ने जीत में किया अहम योगदान, डेब्यू मैच में की कंजूसी भरी गेंदबाजी, 0 पर आउट होकर रिकॉर्ड भी बनाया


होमखेलक्रिकेट

यश ठाकुर ने जीत में किया अहम योगदान, डेब्यू मैच में की कंजूसी भरी गेंदबाजी

Last Updated:

yash thakur 0 on debut: तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भारत और न्यूजीलैंड के 5वें वनडे के जरिए फॉर्मेट में डेब्यू किया. पहले ही मैच में यश की बैटिंग की बारी आ गई. नंबर-9 पर उतरे यश 4 गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ वह उन दिग्गजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गए, जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हैं.

Zoom

डेब्यू मैच में यश ठाकुर ने की कमाल की गेंदबाजी, 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड भी बनाया

नई दिल्ली. कोई भी खिलाड़ी हाथ में बैट या बॉल पकड़कर जब भी मैदान पर अपना पहला कदम रखता है तो उसका ख्वाब भारतीय टीम की जर्सी पहनना और फिर पहले ही मैच में रंग जा देने का होता है पर वहीं खिलाड़ी बैटिंग में खाता भी ना खोल पाए और गेंदबाजी में अपने ही गेंद पर कैच छोड़ दे तो क्या कहेंगे. ये सब हुआ यश ठाकुर के साथ जिन्होंने बे ओवल के मैदान पर डेब्यू तो किया.

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने भारत और न्यूजीलैंड के 5वें वनडे के जरिए फॉर्मेट में डेब्यू किया. पहले ही मैच में यश की बैटिंग की बारी आ गई. नंबर-9 पर उतरे यश 4 गेंद में बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ वह उन दिग्गजों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गए, जो अपने डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हैं.

डेब्यू पर 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड

यश वनडे के डेब्यू मैच में बिना खाता खोले आउट होने वाले भारत के 18वें खिलाड़ी बने. पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी 1974 में अपने डेब्यू पर जीरो पर आउट हुए थे. वह इस लिस्ट के पहले खिलाड़ी बने थे. अब फेहरिस्त में कुल 18 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं. यश ठाकुर भारत के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने जुलाई 2026 में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब उन्होंने भारत की वनडे टीम में भी कदम रख दिया है. वनडे डेब्यू में 0 पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम बिशन सिंह बेदी का आता है वो 1974 में शून्य पर आउट हुए इसके अलावा 1979 में सुरिंदर खन्ना, 1980 – रोजर बिन्नी, 1980 – योगराज सिंह, 1981 – के श्रीकांत, 1984 – अशोक पटेल, 1985 – लालचंद राजपूत, 1988 – संजीव शर्मा, 1989 – सचिन तेंदुलकर 1998 – वीवीएस लक्ष्मण, 1999 – ज्ञानेन्द्र पांडे, 2002 – जय प्रकाश यादव, 2003 – आविष्कार साल्वी, 2004 – एमएस धोनी, 2005 – सुरेश रैना, 2006 – वसीम जाफ़र, 2010 – शिखर धवन और 2026 में यश ठाकुर शून्य पर आउट हुए.

गेंदबाजी में मैच जिताने वाला योगदान

बे ओवल के मैदान पर सीरीज के आखिरी मैच में रोमांचक जीत हासिल की जिसका पूरा श्रेय भारतीय गेंदबाजी यूनिट को जाता है खासतौर पर यश ठाकुर को जिन्होंने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 38 रन देकर एक विकेट लिया. उनका बॉलिंग विशलेषण और बेहतर हो सकता था अगर उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर कैच ना छोड़ा होता. बहरहाल यश के लिए अच्छी बात ये रही कि भारत मैच जीता सीरीज जीता और उसमें उनका अहम योगदान रहा.



Source link