Gen Z Money Saving Tips: महीने की 1 तारीख को आती है सैलरी और 20 तक खाली हो जाता है अकाउंट? नोट कर लीजिए 5 मनी सेविंग टिप्स

Gen Z Money Saving Tips: महीने की 1 तारीख को आती है सैलरी और 20 तक खाली हो जाता है अकाउंट? नोट कर लीजिए 5 मनी सेविंग टिप्स


नई दिल्ली (Gen Z Money Saving Tips). हर महीने की पहली तारीख हर प्रोफेशनल के चेहरे पर अलग ही मुस्कान लेकर आती है. बैंक अकाउंट में सैलरी का मेसेज आते ही लगता है कि दुनिया की सारी मुश्किलें हल हो गईं. रेंट, होम ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस और क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने के बाद जब जेब में पैसे बचते हैं तो जिंदगी बड़ी आसान और खूबसूरत लगने लगती है. शुरुआत के कुछ दिन तो शानदार गुजरते हैं, लेकिन असली खेल महीने के दूसरे हफ्ते के बाद शुरू होता है.

जैसे-जैसे महीने का तीसरा हफ्ता पास आता है, सैलरीड क्लास के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगती है. एटीएम के चक्कर काटने से लेकर बार-बार मोबाइल ऐप पर बैंक बैलेंस चेक करना आम रूटीन बन जाता है. ज्यादातर लोगों के मन में सवाल घूमता रहता है कि आखिर इतनी मेहनत से कमाई गई पूरी सैलरी इतनी जल्दी गायब कहां हो जाती है? क्या हम बहुत ज्यादा खर्च कर रहे हैं या प्लानिंग में कोई बड़ी चूक हो रही है? हर फ्रेशर जेन जी को सैलरी बचाने के लिए मनी मैनेजमेंट टिप्स पता होने चाहिए.

हर जेन जी प्रोफेशनल के काम आएंगे ये टिप्स

ज्यादातर फ्रेशर्स सैलरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप ये टिप्स आजमाकर अपनी सैलरी बचा सकते हैं:

1. फिक्स्ड खर्चों का भारी-भरकम बोझ

महीना शुरू होते ही सबसे पहले सैलरी का एक बड़ा हिस्सा रेंट, ईएमआई, बच्चों की फीस और इंश्योरेंस प्रीमियम जैसी जरूरी चीजों में निकल जाता है. अपनी मर्जी से कुछ खर्च करने से पहले ही अकाउंट का आधा हिस्सा खाली हो चुका होता है.

2. यूपीआई और ‘माइक्रो-लीक्स’

आज-कल हर नुक्कड़ पर चाय पीने के लिए या छोटी-मोटी शॉपिंग के लिए धड़ल्ले से UPI का इस्तेमाल होता है. 50 रुपये की कॉफी या 200 रुपये के स्नैक्स देखने में बहुत छोटे लगते हैं लेकिन महीने के अंत तक ये छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन हजारों रुपये का चूना लगा चुके होते हैं.

3. क्रेडिट कार्ड का भ्रम और लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन

क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते वक्त पैसे तुरंत जेब से नहीं जाते. इसलिए चीजें सस्ती और आसान लगने लगती हैं. इसके अलावा, जैसे-जैसे सैलरी बढ़ती है, हमारे शौक भी महंगे फोन और आलीशान होटलों तक पहुंच जाते हैं. इसे ही लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कहते हैं.

4. भूलने वाले ऑटो-डेबिट सब्सक्रिप्शन

ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स, म्यूजिक ऐप्स, जिम मेंबरशिप और क्लाउड स्टोरेज की मंथली फीस हमारे अकाउंट से चुपचाप कटती रहती है. अकेले में ये छोटे अमाउंट लगते हैं, लेकिन साथ मिलकर बजट बिगाड़ने के लिए काफी हैं.

5. इमरजेंसी फंड का न होना

अगर महीने के बीच में कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या घर का कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाए तो बजट का सारा गणित गड़बड़ा जाता है. सही सेविंग न होने पर ऐसे खर्चे सीधे रोजमर्रा की सैलरी पर डाका डालते हैं.

  • स्मार्ट मनी टिप: इस चक्रव्यूह से निकलने का सबसे अचूक नियम है ’50-30-20 बजट रूल’. अपनी कमाई का 50% हिस्सा घर के जरूरी खर्चों पर, 30% अपनी पसंद और लाइफस्टाइल पर खर्च करें और कम से कम 20% हिस्सा सेविंग्स या निवेश के लिए अलग रख दें. सैलरी मिलते ही सबसे पहले खुद को पैसे दें, न कि बिल चुकाने के बाद बचे हुए पैसों से बचत करने की सोचें.



Source link