AUS vs ENG: जो रूट ने इंग्लैंड के लिए रचा इतिहास, ODI में जड़ा 50वीं फिफ्टी
Last Updated:
Australia vs England: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया. रूट इंग्लैंड के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में 50 फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रूट ने ये कारनामा 201वें मैच में किया. इस मामले में पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन दूसरे नंबर पर हैं.
जो रूट ने वनडे में जड़ा 50 अर्धशतक
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में जो रूट ने अपने करियर का 50वां अर्धशतक लगाया. रूट इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में ये कारनामा किया है. रूट ने अपने 201वें वनडे मैच में ये उपलब्धि हासिल की है. जो रूट 68 गेंद में 5 चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में इयोन मोर्गन दूसरे स्थान पर हैं. मोर्गन ने 225 मैचों में 42 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि इयान बेल इस मामले में तीसरे पाएदान पर काबिज हैं. बेल ने वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए कुल 35 फिफ्टी लगाने का कारनामा किया. इसके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर इस मामले में चौथे स्थान पर हैं. बटलर इंग्लैंड के लिए वनडे में अबतक कुल 30 फिफ्टी लगा चुके हैं.
जो रूट की अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड ने 355 रन
वहीं, मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 355 रन का स्कोर खड़ा किया था. इंग्लैंड के लिए जो रूट की अर्धशतकीय पारी के अलावा टॉम बेंटन ने 99 गेंद में 122 रनों की शतकीय पारी खेली. बेंटन ने अपनी इस शतकीय पारी में 12 चौके और 4 छक्के भी जड़े.
इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जॉर्डन कॉक्स और विल जैक्स ने भी कमाल का खेल दिखाया. विल जैक्स 40 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंद में 67 रन बनाए. कॉक्स ने 6 चौके और 1 छक्का भी लगाया. वहीं, गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने 10 ओवर में 72 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि स्पेंसर जॉन्सन, रिले मेड्रिथ और कूपर कोनली के खाते में एक-एक विकेट आया.