दुनियाभर में ‘सीन’ का चला जादू, 9वें दिन ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पछाड़ा, बनी सूर्या की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

दुनियाभर में ‘सीन’ का चला जादू, 9वें दिन ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पछाड़ा, बनी सूर्या की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म


Last Updated:

साउथ स्टार सूर्या की डार्क क्राइम फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रच रही है. रिलीज के 9वें दिन ही इस फिल्म ने दुनियाभर में 228 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इस शानदार कमाई के साथ ‘सीन’ ने फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पीछे छोड़ दिया है और अब यह सूर्या के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद साउथ स्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है. दूसरे शनिवार को भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया. कमाल की बात है कि सिर्फ 9 दिनों में ही ‘सीन’ ने सूर्या की पिछली फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पछाड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि सूर्या की मूवी ने दुनियाभर में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

जीतू माधवन के डायरेक्शन मे बनी तमिल फिल्म ‘सीन’ ने दूसरे शनिवार को भारत में 9.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 58.3 फीसदी का उछाल आया है. वहीं अब इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल बिजनेस 127.20 करोड़ हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

विदेशों में भी सूर्या की ‘सीन’ का डंका बज रहा है. 200 करोड़ का आंकड़ तो यह मूवी पहले ही पार कर चुकी है. इसका 9 दिनों का ओवरसीज ग्रोस बिजनेस 79.50 करोड़ रुपये हो चुका है. अगर घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओवरसीज कमाई को मिल दिया जाए तो फिल्म का दुनियाभर में टोटल बिजनेस 227.25 करोड़ रुपये हो चुका है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 227.25 करोड़ के कारोबार के साथ ही ‘सीन’ ने सूर्या की पिछली मूवी ‘विश्वनाथ एंड संस’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 212.23 करोड़ की टोटल कमाई की थी. खास बात है कि ‘सीन’ अब सूर्या के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

हालांकि, सूर्या की ‘सीन’ का दूसरे पायदान पर टिके रहना तय माना जा रहा है, क्योंकि 315 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली ‘कुरुप्पु’ के रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल इस फिल्म के लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

सूर्या की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े उनकी जबरदस्त स्टार पावर की कहानी बयां करते हैं. इस फेहरिस्त में 315 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘कुरुप्पु’ पहले पायदान पर मजबूती से कायम है. वहीं, फिल्म ‘सीन’ अब 228.33 करोड़ रुपये का कारोबार कर दूसरे नंबर पर है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

212.23 करोड़ की कमाई के साथ ‘विश्वनाथ एंड संस’ तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा चौथे नंबर पर सूर्या की ‘सिंघम 2′ है, जिसका टोटल बिजनेस 122.8 करोड़ रहा है. इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सूर्या की पॉपुलर फिल्म ’24’ का नाम है, जिसने 108.9 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

बताते चलें कि फिल्म ‘सीन’ में सूर्या ने इनबराज नाम के पुलिस अफसर का किरदार निभाया है, जिसका अंदाज एकदम हटके हैय जेल में उनकी एंट्री होते ही वहां बंद कैदियों के होश उड़ जाते हैं और वे अजीब हरकतें करने लगते हैं. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब इनबराज से जुड़ा एक बड़ा राज सामने आता है और फिर मजबूरी में इनबराज को एक केस की जांच शुरू करनी पड़ती है. (फोटो साभार: Instagram@jithumadhavan)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link