Last Updated:
Himachal Shimla Weather Update: हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है. नारकंडा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि शिमला में बारिश के बाद धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया है. पहाड़ों पर बदले मौसम का असर पर्यटन पर भी दिखने लगा है और पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं. महाराष्ट्र से पहुंचे पर्यटकों ने यहां की ठंड का अनुभव साझा करते हुए बताया कि मैदानी इलाकों में पंखे चलाने पड़ते हैं, जबकि शिमला में जैकेट पहननी पड़ रही है.
हिमाचल का मौसम हुआ सुहावना
Himachal Shimla Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है. कई जगह तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तो वहीं, राजधानी शिमला में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है. कभी बादल तो कभी धूप के बीच पहाड़ों का नजारा देखने लायक है.
नारकंडा के साथ कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. वहीं, प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई. मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.
बर्फबारी की खबर से शिमला पहुंचने लगे पर्यटक
पहाड़ों पर बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटक भी हिमाचल का रुख करने लगे हैं. राजधानी शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है. लोग यहां के ठंडे मौसम, ऊंचे पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. महाराष्ट्र से शिमला घूमने पहुंचीं पर्यटक वीना ने बताया कि वहां मैदानी इलाकों में पंखे चलाकर सोना पड़ता है, जबकि शिमला में इतनी ठंड है कि जैकेट पहननी पड़ रही है, उन्होंने कहा यहां के मौसम में काफी ठंडक है.
रास्ते में हुई परेशानी, लेकिन शिमला पहुंचकर खुश हुए पर्यटक
इसके अलावा कुछ पर्यटकों ने बताया कि शिमला पहुंचने के रास्ते में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन हिम्मत करके वे यहां पहुंचे. यहां आने के बाद उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. पर्यटकों को शिमला की ठंड, ऊंचे पहाड़ और खूबसूरत पर्यटन स्थल पसंद आ रहे हैं. मौसम में आए इस बदलाव से जहां हिमाचल में ठंड बढ़ गई है, वहीं बर्फबारी की खबर से पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है. इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दे रही है. कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्यटकों के आने से कारोबार में तेजी आएगी.