Last Updated:
अजय देवगन की दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस का सफर समाप्त हुआ. इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी. जिसने वर्ल्डवाइड धाकड़ कमाई की और हर किसी का दिल जीत लिया. लेकिन ये 3 माइलस्टोन से चूक गई. चलिए इसका फाइनल कलेक्शन बताते हैं.
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 44 दिन का सफर दय किया. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. साथ ही बिगेस्ट ग्लोबल ग्रोसर भी बनी. फिल्म ने ऐसा कलेक्शन किया कि ये अजय देवगन के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. (Insta/abhishekpathakk)
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर रैप-अप हो गया है. इसी के साथ ये 15वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वर्ल्डवाइड फिल्म भी बन गई. फिल्म ने दिवाली वीक में अपना 7वां हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया. लेकिन ये एक माइलस्टोन पूरा करने से चूक गई. (Insta/abhishekpathakk)
‘दृश्यम 3’ ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 17 लाख रुपये की कमाई की. ये 43वें दिन के मुकाबले 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी थी. दुनिया भर में 595.38 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ यह फिल्म दुनिया भर में 15वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई.(Insta/abhishekpathakk)
Add News18 as
Preferred Source on Google
दृश्यम 3 ने बेशक ताबड़तोड़ कमाई की लेकिन ये तीन माइलस्टोन हासिल करने से चूक गई. फिल्म 19 करोड़ रुपये और कमा लेती तो ये घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाती. (Insta/abhishekpathakk)
वहीं दूसरा ये ओवरसीज 150 करोड़ मार्क करने से भी चूक गई. इसने 144.89 करोड़ रुपये इंटरनेशनल रन से हासिल किए. बस 150 करोड़ के क्लब से थोड़ा सा चूक गई. (Insta/abhishekpathakk)
वहीं अजय देवगन और तब्बू की फिल्म अगर वर्ल्डवाइड 4.62 करोड़ रुपये और कमा लेती तो ये वर्ल्डवाइड 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाती. लेकिन ऐसा करने से ये चूक गई. (Insta/abhishekpathakk)
दृश्यम 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसका बजट करीब 110 करोड़ रुपये था जिसने इंडिया में 380.88 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. वहीं 270.88 करोड़ का प्रॉफिट हासिल किया तो 246.25% ROI रहा. वहीं वर्ल्डवाइड 595.38 करोड़ रुपये रही. (Insta/abhishekpathakk)