‘800 करोड़ से कम बजट में बनी है ‘रामायण पार्ट 1”, नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा

‘800 करोड़ से कम बजट में बनी है ‘रामायण पार्ट 1”, नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा


Last Updated:

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने देश और दुनिया में धमाल मचा रखा है. रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने 1200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नितेश तिवारी की ‘रामाय़ण’ दो हिस्सों में बनी है और दोनों का बजट करीबन 4000 करोड़ बताया जा रहा है. अब राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की लागत को लेकर बड़ा दावा किया है. डायरेक्टर का कहना है कि रामायण 800 करोड़ से कम बजट में बनी है.

Zoom

राम गोपाल वर्मा ने ‘रामायण’ के बजट पर बात की. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कहर ढा रखा है. फिल्म को देश के साथ ही विदेशों में भी जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म के ऐलान के बाद से इसके भारी-भरकम बजट पर भी काफी डिस्कशन हो रहा है. कहा जा रहा है कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ के दो पार्ट 4000 करोड़ की लागत से बने हैं. अब राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के बजट को लेकर नया दावा किया है.

राम गोपाल वर्मा ने रविवार को एक पोस्ट के जरिए रामायण के बजट पर अपनी राय रखी. उन्होंने लिखा, ‘फिल्म बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ रही है और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर बढ़ रही है. इसके बावजूद कुछ लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि फिल्म की कमाई काफी नहीं है, क्योंकि दोनों पार्ट का बजट 2,000-2,000 करोड़ रुपए यानी कुल 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है’.

800 करोड़ में बनी है ‘रामायण’

उन्होंने आगे लिखा, ‘ ‘रामायण’ के पहले पार्ट की असल लागत 800 करोड़ रुपए से थोड़ी कम है. इसमें आपसी फायदे वाले समझौते, ग्लोबल टैक्स बेनिफिट और सब्सिडी जैसे कई पहलू भी शामिल हैं, जिनकी वजह से आखिरकार फिल्म की लागत और कम हो सकती है. फिल्म देखकर कोई भी अनुभवी फिल्ममेकर अंदाजा लगा सकता है कि इसे बनाने में 800 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च नहीं हुए होंगे’.

राम गोपाल वर्मा का एक्स पोस्ट. (फोटो साभार X@RGVzoomin)
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने दोनों पार्ट के बजट को बराबर मानने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, ‘ये मान लेना वैसा ही है जैसे किसी फिल्म के इंटरवल से पहले और बाद के हिस्सों पर बराबर खर्च होने की उम्मीद करना. कुछ फिल्मों में सिर्फ क्लाइमैक्स पर ही कुल बजट का 50 प्रतिशत तक खर्च हो जाता है’.  यहां पढ़ें राम गोपाल वर्मा का पोस्ट 

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर किया पोस्ट

(फोटो साभार X@RGVzoomin)

राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘ ‘रामायण’ की दुनिया तैयार करने में होने वाला खर्च सिर्फ पहली फिल्म तक सीमित नहीं है. इस फिल्म के लिए बनाए जा रहे कई सेट, किरदारों और दूसरी चीजों को भविष्य में गेमिंग और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यही नहीं, इनका फायदा दूसरे पार्ट को बनाने में भी मिलेगा’.



Source link