Early Retirement: हर महीने 4 लाख की कमाई, 3 लाख की बचत… फिर भी मां कहती है- बेटा कोई काम-धंधा ढूंढ ले!

Early Retirement: हर महीने 4 लाख की कमाई, 3 लाख की बचत… फिर भी मां कहती है- बेटा कोई काम-धंधा ढूंढ ले!


Last Updated:

49 की उम्र में रिटायर हुए एक 51 वर्षीय शख्स का पोस्ट Reddit पर वायरल हो रहा है. यह शख्स हर महीने 4 लाख रुपये कमा रहा है. 3 लाख की बचत कर रहा है. फ‍िर भी मां को डर है कि पैसा खत्म हो जाएगा और वह बार-बार बेटे से नौकरी ढूंढने को कहती हैं.उनकी पोस्‍ट पर जबरदस्‍त कमेंट्स आ रहे हैं.

Zoom

early retirement के बाद एक शख्‍स के सामने गजब मुश्क‍िल है. (AI IMAGE)

अपने यहां एक गजब ही न‍ियम है. बेटा भले शेयर मार्केट से करोड़ों कमा रहा हो, कंटेंट क्र‍िएशन से लाखों हर महीने अकाउंट से आ रहे हों, लेकिन जब तक नौकरी नहीं करता, तब तक माता-पिता की नजर में बेरोजगार ही है. यकीन नहीं आता तो इस शख्‍स को ही देख लीजिए. उम्र 51 साल, 49 साल में र‍िटायरमेंट ले ल‍िया. पैसा इतना क‍ि कमाने की जरूरत नहीं. हर महीने 4 लाख रुपये आते हैं, फ‍िर भी बुजुर्ग मां को एक ही टेंशन खाये जा रही है क‍ि बेटा कोई नौकरी क्‍यों नहीं ढूंढ लेता. ऐसे तो तेरे सारे पैसे खत्‍म हो जाएंगे.

इस शख्‍स ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म रेडिट पर अपनी कहानी शेयर की है. उन्‍होंने ल‍िखा, हम पूरे परिवार का खर्च 1 लाख रुपये महीने से भी कम है. जबकि मेरे इन्वेस्टमेंट्स और पैसिव इनकम से हमें हर महीने करीब 4 लाख रुपये की आमदनी होती है. यानी घर का कोई भी सदस्य काम नहीं कर रहा, फिर भी हम हर महीने 3 लाख रुपये की शुद्ध बचत कर रहे हैं. यानी सारे खर्च के बाद भी हम हर महीने 3 लाख रुपये बचा रहे हैं. लेकिन मां को लगता है क‍ि हम बचत खर्च कर रहे हैं.

मां की वही पुरानी जिद- नौकरी कर ले
शख्‍स ने ल‍िखा, मैंने मां कोई बार समझाया. उन्‍हें अपना बैंक बैलेंस द‍िखाया लेकिन कोई फायदा नहीं. जब भी बात होती है, मां एक ही रट लगाती है कि ऐसे बिना सैलरी के कब तक चलेगा? नौकरी ढूंढ ले. मुझे पता है कि वह मुझसे प्यार करती हैं और मेरी फिक्र में ऐसा कहती हैं. उनकी पीढ़ी ने हमेशा यही देखा है कि फाइनेंश‍ियल स‍िक्‍योर‍िटी का मतलब स‍िर्फ नौकरी करना होता है, इसल‍िए वे ऐसा कहती हें.

रेडिट पर लोगों ने दी गजब की सलाह
परेशान होकर इस शख्स ने रेडिट पर लोगों से पूछा कि मैं अपनी मां को कैसे समझाऊं? इसके बाद तो कमेंट सेक्शन में मीम्स और सलाहों की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, भाई, तुम उस उम्र में हो जहां तुम्हारे बच्चे कॉलेज जा रहे होंगे. तुम दुनिया के 90% लोगों से 20 साल पहले ही रिटायर हो चुके हो, और अभी भी इंटरनेट पर पूछ रहे हो कि मम्मी को कैसे हैंडल करूं? इस पर शख्स ने भी हंसते हुए जवाब दिया- सही कह रहे हो, मां के सामने मैं आज भी खुद को 10 साल का बच्चा ही महसूस करता हूं.

एक समझदार यूजर ने बड़ी काम की सलाह दी, बुजुर्गों को पैसों के खत्म होने से ज्यादा लोग क्या कहेंगे की टेंशन होती है. रिश्तेदारों को क्या जवाब दें कि बेटा दिन भर घर में क्या करता है? इसलिए मां को बोल दो कि तुम कोई ऑनलाइन काम या कंसल्टिंग करते हो. कह दो कि यह वर्क फ्रॉम होम वाली नौकरी है.



Source link