Bikaner News: चुनावी हार-जीत भूलाकर काकड़वाला के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, सरपंच प्रत्याशी को पहनाई 37.52 लाख रुपए की माला

Bikaner News: चुनावी हार-जीत भूलाकर काकड़वाला के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, सरपंच प्रत्याशी को पहनाई 37.52 लाख रुपए की माला


Last Updated:

Sarpanch Candidate Honored with 37.52 Lakh Garland In Bikaner: बीकानेर की लूणकरणसर पंचायत समिति के काकड़वाला गांव में ग्रामीणों ने चुनावी हार-जीत से ऊपर उठकर आपसी एकता की अनूठी मिसाल पेश की है. सरपंच पद की प्रत्याशी अनिता के सम्मान में ग्रामीणों और किसन पूनिया परिवार ने मिलकर कुल 37 लाख 52 हजार रुपए की सहयोग रूपी माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द की चर्चा हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Bikaner: चुनाव के दौरान भले ही प्रत्याशी अलग-अलग हों और समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद गांव की एकता और आपसी भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत होती है. इसी भावना को चरितार्थ करते हुए बीकानेर जिले की लूणकरणसर पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काकड़वाला के ग्रामीणों ने सामाजिक एकजुटता की एक अनूठी मिसाल पेश की है. यहां चुनावी हार-जीत के अंतर को पीछे छोड़ते हुए ग्रामीणों ने सरपंच पद की प्रत्याशी रहीं अनिता का भव्य अभिनंदन किया. इस सम्मान समारोह की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की सामान्य माला के बजाय 37 लाख 52 हजार रुपए की भारी-भरकम सहयोग और विश्वास की माला पहनाई. काकड़वाला में आयोजित यह अनूठा कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव के दौरान गांवों में राजनीतिक मतभेद, प्रतिस्पर्धा और आपसी खींचतान देखने को मिलती है. लेकिन काकड़वाला के ग्रामीणों ने चुनावी परिणामों और राजनीतिक सरगर्मी से ऊपर उठकर एक बेहद सकारात्मक और अनुकरणीय संदेश दिया है. इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में चुनावी प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन गांव के सामाजिक रिश्ते, आपसी भाईचारा और सौहार्द उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं.

सामूहिक सहयोग से जुटाई गई बड़ी राशि
यह पूरा आयोजन सरपंच पद के उम्मीदवार रहे रामकुमार गोदारा की पुत्रवधू अनिता के सम्मान में रखा गया था, जिसमें गांव के विभिन्न समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई. ग्रामीणों ने आपसी सहमति और सामूहिक प्रयासों से 35 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि एकत्रित की और इसे माला के रूप में प्रत्याशी को समर्पित किया. इसके अलावा, स्थानीय नेताजी किसन पूनिया के परिवार की ओर से भी इस पहल में विशेष योगदान दिया गया. उनके परिवार की तरफ से 2 लाख 1 हजार रुपए की सहयोग रूपी माला पहनाकर अनिता का सम्मान किया गया. इस प्रकार कुल 37 लाख 52 हजार रुपए की इस सहयोग माला ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया.

गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हुआ भव्य समारोह
सम्मान समारोह के दौरान गांव के मौजिज लोगों और विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में चौधरी मनफूल गोदारा, पूर्व सरपंच भूरसिंह बीका, बनवारी गोदारा, ठाकुर इंद्रसिंह बीका, भंवर जोशी, भंवरदास स्वामी, शेषकरण गोदारा, हंसराज गोदारा, जगदीश गोदारा, रामचंद्र मेघवाल, देवीगर गोस्वामी और जगदीश चारण सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. विभिन्न समाजों के लोगों का एक मंच पर आकर इस तरह सामूहिक सहयोग करना इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही, जिसने साबित कर दिया कि सामाजिक विकास और आपसी संबंधों के मामले में पूरा गांव एकजुट है.



Source link