Last Updated:
Pushkar Fair Special Camels: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में 35 तोला चांदी का मंडलिया ताबीज पहने एक ऊंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कुचामन सिटी के इंदोखा गांव निवासी पशुपालक राजेंद्र सिंह राठौड़ अपने छह साल के बीकानेरी नस्ल के ऊंट को लेकर मेले में पहुंचे हैं. सात फीट से अधिक लंबाई वाले इस ऊंट को उन्होंने तीन साल पहले दो लाख रुपए में खरीदा था. अब इसकी बोली 3.15 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है. राजेंद्र सिंह पिछले 40 साल से ऊंट पालन और खरीद-बिक्री के काम से जुड़े हैं. उन्होंने अपने खास ऊंट को सजाने के लिए 35 तोला चांदी का ताबीज पहनाया है. करीब 1.30 लाख रुपए की लागत से तैयार विशेष ऊंटगाड़ी से वे कुचामन से पुष्कर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि ऊंट राजस्थान की पहचान हैं और इनके संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए.
तरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में 35 तोला चांदी का मंडलिया ताबीज पहने एक ऊंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
अजमेर. अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार करोड़ों रुपए के घोड़े और आकर्षक नस्लों के पशुओं के साथ ऊंट भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. राजस्थान की पशुपालन परंपरा और ग्रामीण संस्कृति की पहचान माने जाने वाले ऊंटों को लेकर पशुपालक बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे हैं. कोई अपने ऊंट की नस्ल और कद-काठी का प्रदर्शन कर रहा है तो कोई उनकी साज-सज्जा से लोगों को आकर्षित कर रहा है. इसी बीच एक खास ऊंट मेले में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दो लाख रुपए में खरीदा था बीकानेरी नस्ल का ऊंट
राजेंद्र सिंह राठौड़ पिछले करीब 40 साल से ऊंट पालने और खरीदने-बेचने का काम कर रहे हैं. उन्हें ऊंटों का विशेष शौक है और वे हर साल पुष्कर मेले में अपने पशुओं के साथ पहुंचते हैं. इस बार वे छह साल के बीकानेरी नस्ल के ऊंट को लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले इस ऊंट को दो लाख रुपए में खरीदा था. इसकी खासियत इसकी लंबाई, आकर्षक बनावट और शानदार नस्ल है. ऊंट की लंबाई सात फीट से अधिक है. इसकी सुंदरता को खास पहचान देने के लिए उन्होंने 35 तोला चांदी का मंडलिया ताबीज पहनाया है.
1.30 लाख की ऊंटगाड़ी से पहुंचे पुष्कर
राजेंद्र सिंह ने बताया कि ऊंट को लेकर कुचामन से पुष्कर पहुंचने के लिए उन्होंने करीब 1 लाख 30 हजार रुपए खर्च कर विशेष ऊंटगाड़ी तैयार करवाई है. इसी गाड़ी से वे अपने ऊंट को लेकर मेले में पहुंचे हैं. यहां वे मेले की रौनक देखने के साथ अपने ऊंट का प्रदर्शन भी कर रहे हैं. ऊंट की कीमत को लेकर अब तक 3.15 लाख रुपए तक की बोली लग चुकी है, हालांकि उनका उद्देश्य सिर्फ ऊंट को बेचकर मुनाफा कमाना नहीं है. वे अपने खास ऊंट की सुंदरता और नस्ल को लोगों के सामने प्रदर्शित करना चाहते हैं.
ऊंटों के संरक्षण की भी कर रहे अपील