Last Updated:
दिवाली के मौके पर कपूर परिवार का एक खास रिवाज हुआ करता था, जिसमें कृष्णा राज कपूर परिवार के हर सदस्य को प्यार से पैसों से भरा लिफाफा देती थीं. लेकिन एक बार ऋषि कपूर और नीतू कपूर दिवाली पर उनके घर नहीं पहुंच पाए तो कृष्णा राज कपूर ने ऐसा कदम उठाया कि दोनों हैरान रह गए. नीतू कपूर ने सालों पुराने इस किस्से को याद करते हुए बताया कि आखिर उस दिन उनकी सास ने उनके साथ क्या किया था.
नई दिल्ली. नीतू कपूर अक्सर पुराने किस्सों से अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. अपने हालिया इंटरव्यू में भी उन्होंने खुलासा किया है कि कैसे दिवाली के दिन उनके सास ने उनके साथ कुछ ऐसा किया था कि वह हैरान रह गई थीं. उन्होंने अपनी सास कृष्णा राज कपूर के गुस्से के बारे में बताया है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह सास का वो नियम आज भी फॉलो कर रही हैं.
कपूर परिवार में दिवाली का त्योहार हमेशा से अलग अंदाज में मनाया जाता रहा है. इस परिवार के लिए दिवाली पर एक खास नियम भी फॉलो किया जाता था. जश्न मनाने के साथ नीतू कपूर की सास यानी कृष्णा राज सभी को एक लिफाफा भी देती थीं. दिवाली के मौके पर पूरा कपूर परिवार राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के चेंबूर स्थित घर पर इकट्ठा होते थे.
नीतू कपूर ने बताया कि एक बार ऐसा हुआ कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर किसी वजह से इस खास मौके पर नहीं पहुंच पाए थे. उनकी इस गैरमौजूदगी से कृष्णा राज कपूर इतनी नाराज हो गई थीं कि उन्होंने अगले दिन कुछ ऐसा किया, जिसे नीतू आज भी याद करती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हमारी सहयोगी वेबसाइट news 18 English में प्रकाशित खबर के मुताबिक नीतू कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी सास कृष्णा राज कपूर से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कृष्णा राज कपूर दिवाली पर घर आने वाले परिवार के हर सदस्य के लिए खास तौर पर लिफाफे तैयार रखती थीं. इन लिफाफों में वह बच्चों और घर के बाकी लोगों को पैसे दिया करती थीं.
(फोटो साभार: Instagram@neetu54)
इस तरह वह इस बड़े त्योहार पर परिवार के लोगों को प्यार देने का एक खास तरीका था. नीतू ने बताया कि एक बार वह और ऋषि कपूर दिवाली के दिन चेंबूर वाले घर नहीं पहुंच सके थे. दरअसल, उन्हें आने में बहुत लेट हो गया था. वह परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट ही नहीं कर पाए थे. इसके बाद जब वह अगले दिन अपनी सास यानी कृष्णा से मिले तो वह हैरान रह गए.
नीतू ने बताया कि कृष्णा राज कपूर जो लिफाफा सभी को दिया करती थी, उन्होंने नीतू के जाने के बाद वो लिफाफा निकाला, नीतू को लगा कि वह उन्हें देंगी. लेकिन उन्होंने लिफाफे में से पैसे बाहर निकाले और फिर लिफाफा फाड़ दिया और कहा कि दिवाली के दिन घर नहीं आए तो अब उन्हें यह लिफाफा नहीं मिलेगा.तुम इस लायक नहीं कि ये तुम्हें मिले.
नीतू ने बताया कि ये सब देखकर वह हैरान हो गई थीं. वह सोच में पड़ गई थीं कि ये क्या हो गया. कृष्णा राज कपूर ने उनसे कहा था, ‘तुम इसके हकदार नहीं हो. मैं कल तुम्हारा इंतजार करती रही. लेकिन तुम नहीं आए. साथ ही नीतू ने ये भी बताया कि उनकी सास उन्हें बहुत प्यार से रखा करती थीं.
बता दें कि आज कृष्णा राज कपूर की उस परंपरा को नीतू कपूर आगे बढ़ा रही हैं. वह आज भी दिवाली पर अपने परिवार के लोगों को लिफाफे देकर यह रिवाज निभाती हैं.इस दिवाली नीतू ने आलिया के साथ एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें पीछे ऋषि कपूर की फ्रेम की हुई फोटो नजर आ रही थी. उनकी ये पोस्ट भी काफी वायरल हुई थी.