‘रामायण’ का कौन सा है वो सीन? जिसकी मुरीद हो गईं साई पल्लवी, एक्ट्रेस के लिए बन गया खास पल

‘रामायण’ का कौन सा है वो सीन? जिसकी मुरीद हो गईं साई पल्लवी, एक्ट्रेस के लिए बन गया खास पल


Last Updated:

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में साई पल्लवी माता सीता के किरदार में लोगों का दिल जीत रही हैं. फिल्म से उनके कई लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुद साई पल्लवी का सीता के रोल का फेवरेट लुक कौन सा है. अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता के किरदार में साई पल्लवी को काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें उनका नीली साड़ी वाला लुक सबसे लोगों को भा रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि रणबीर कपूर जब उन्हें गुलाब देते हैं और बालों में सजाते हैं, वह सीन उनके दिल के बेहद करीब है.फिल्म में सीता के किरदार में ये उनका फेवरेट लुक है.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं.खुद साई पल्लवी जिन्हें लेकर लोग खूब ट्रोल कर रहे थे कि वह सीता के रोल के लिए ठीक नहीं. अब लोग उनके रोल को पसंद कर रहे हैं. खुद साई ने भी सीता के रोल में अपने फेवरेट लुक का खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर के साथ फिल्माए गए एक खूबसूरत सीन का भी जिक्र किया, जो उन्हें फिल्म में सबसे अच्छा लगा.

साई पल्लवी इन दिनों सीता के रोल में लोगों का दिल जीत रहे हैं. FABUK मैगजीन को दिए इंटरव्यू में साई ने बताया कि फिल्म में उनका सबसे पसंदीदा लुक नीली साड़ी वाला है. इस साड़ी के किनारे पर मैजेंटा रंग का बॉर्डर था. एक्ट्रेस के मुताबिक, यह वही सीन है जिसमें राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर उन्हें एक गुलाब का फूल देते हैं और फिर उसे उनके बालों में सजा देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साई ने बताया कि उन्हें इस साड़ी का रंग और कपड़ा दोनों बहुत पसंद आए. उन्होंने कहा कि इस साड़ी का रंग, उसका फैब्रिक उन्हें काफी पसंद आया. यही वजह है कि फिल्म में सीता के कई लुक होने के बावजूद यह लुक उनके दिल के सबसे करीब है.

इससे पहले भी साई पल्लवी ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी शेयर किया था. उन्होंने बताया कि एक दिन एक सीन की शूटिंग पूरी करने के बाद जब वह अपने वैनिटी वैन में वापस लौटीं, तो उनकी डायलॉग और भाषा की कोच ने उनके पैर छू लिए. यह देखकर साई काफी भावुक हो गई थीं.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कोच जानती थीं कि वह असल जिंदगी में साई पल्लवी हैं, लेकिन जब कोई ऐसे किरदार को निभाता है, जिसकी लोग पूजा करते हैं और जिससे उनका गहरा जुड़ाव होता है, तो उनके लिए कलाकार और आम इंसान के बीच का फर्क मायने नहीं रखता. वे बस उस किरदार के प्रति अपना प्यार जाहिर करना चाहते हैं.साई ने बताया कि उनकी कोच के रोने से पहले ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में हैं. वहीं, यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 10वें दिन 753.89 करोड़ रुपये बताया गया है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link