श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदला, अब रविवार दोपहर 12 बजे होगा खुलासा

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदला, अब रविवार दोपहर 12 बजे होगा खुलासा


Last Updated:

Sri Ganganagar Railway Track Blast Case : श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक घटना पर पुलिस प्रेस वार्ता का समय बदला. अब रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में होगी कॉन्फ्रेंस. एडीजी एटीएस दिनेश एमएन और अन्य अधिकारी रहेंगे मौजूद. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी एटीएस दिनेश एमएन और श्रीगंगानगर पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश और एसपी हरिशंकर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

Zoom

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बदला

श्रीगंगानगर. रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक घटना को लेकर पुलिस की प्रेस वार्ता का समय बदल दिया गया है. अब यह प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार मध्यरात्रि 12 बजे की जगह रविवार, 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगी. श्रीगंगानगर पुलिस ने प्रेस वार्ता का नया समय तय किया है.

पुलिस लाइन में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
जानकारी के अनुसार, पहले पुलिस की ओर से शनिवार रात 12 बजे प्रेस वार्ता रखी गई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया. अब रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन श्रीगंगानगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इसमें रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

एडीजी एटीएस समेत कई अधिकारी रहेंगे मौजूद
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी एटीएस दिनेश एमएन और श्रीगंगानगर पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे. इसके अलावा बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश और एसपी हरिशंकर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. पुलिस इस प्रेस वार्ता में रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक घटना को लेकर खुलासा करेगी और अब तक की जांच से जुड़ी जानकारी साझा करेगी. फिलहाल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए रविवार दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है.



Source link