बड़े पर्दे पर खौफ का माहौल बनाएंगे वरुण धवन, YRF की पहली हॉरर फिल्म में हुई एंट्री, जानें कब होगी रिलीज

बड़े पर्दे पर खौफ का माहौल बनाएंगे वरुण धवन, YRF की पहली हॉरर फिल्म में हुई एंट्री, जानें कब होगी रिलीज


Last Updated:

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन अब बड़े पर्दे पर रोमांस और कॉमेडी के बाद दर्शकों को डराने की तैयारी कर रहे हैं. वह जल्द ही यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर मूवी में लीड रोल निभाते नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अभय पन्नू करने जा रहे हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट की रिलीज डेट की जानकारी सामने आ गई है. खबर है कि वरुण धवन की यह अपकमिंग हॉरर फिल्म 31 मार्च, 2028 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वरुण धवन की हॉरर फिल्म साल 2028 में रिलीज होगी. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार वरुण धवन हाल ही में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे. अब वह अपनी अगली फिल्म से दर्शकों को डराने के लिए तैयार हैं. वरुण जल्द ही यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर मूवी में लीड रोल निभाते दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन अभय पन्नू करने जा रहे हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट को अक्षय विधानी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि खुद आदित्य चोपड़ा इसकी पूरी बागडोर संभालेंगे. यश राज बैनर की इस पहली हॉरर फिल्म को साल 2028 में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है.

वरुण धवन के इस आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है. तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए वरुण की इस नई हॉरर फिल्म कन्फर्म की है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. तरण ने पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है कि यह फिल्म 31 मार्च, 2028 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

साल 2028 में रिलीज होगी वरुण धवन की हॉरर मूवी

इस बड़ी खबर के सामने आते ही वरुण धवन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वरुण धवन के साथ यश राज फिल्म्स का हॉरर जॉनर में कदम रखना किसी बड़े सिनेमाई तोहफे से कम नहीं है. पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. अब 31 मार्च, 2028 का बेसब्री से इंतजार है.’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेस्ट ऑफ लक वरुण धवन.’

करण जौहर के शो में पहुंचे थे वरुण धवन-जाह्नवी कपूर

वरुण धवन इससे पहले हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब वह अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की को-स्टार जाह्नवी कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचे थे. इस एपिसोड के दौरान वरुण ने मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के साथ हुई अपनी अनबन पर खुलकर बात की थी. बातचीत के दौरान वरुण ने खुलासा किया कि करण ने अचानक उनसे बात करना बंद कर दिया था, जिससे उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि करण उनसे नाराज चल रहे हैं. वहीं, इस शो का हिस्सा रहीं जाह्नवी कपूर को अपने और करण के बीच चल रहे इस तनाव की पूरी जानकारी थी.



Source link