‘भूल गया लग रहा है’, कप्तान बनते ही रोहित वाली हरकत कर गए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल

‘भूल गया लग रहा है’, कप्तान बनते ही रोहित वाली हरकत कर गए वैभव सूर्यवंशी, वीडियो वायरल


होमखेलक्रिकेट

‘भूल गया लग रहा है’, कप्तान बनते ही रोहित वाली हरकत कर गए वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi viral video: वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में बिहार टीम की कप्तानी सौंपी गई है. सौराष्ट्र के खिलाफ जैसे ही वह टॉस के लिए मैदान पर आए, उन्होंने इतिहास रच दिया. वैभव ने टी20 क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ चर्चा है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट के मैदान पर अपने ‘भुल्लकड़’ स्वाभाव के लिए जाना जाता है. एक बार तो रोहित टॉस जीतने के बाद ये ही भूल गए कि उन्हें करना क्या है. उनके ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं. हालांकि, अब कुछ ऐसा ही नजारा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ देखने को मिला. दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी संभालते ही वैभव टॉस के बाद अपनी टीम कॉम्बिनेशन ही भूल गए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

दरअसल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बिहार और सौराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी पहली बार बिहार की कप्तानी करने उतरे थे. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद जब उनसे टीम के कॉम्बिनेशन के बारे में पूछा गया तो वह मुस्कुराते हुए बोले, ‘लगता है सर, मैं भूल गया.’ उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.



Source link