कॉफी विद करण में एक्स को फोन कर रही थीं अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन ने उठाया वीडियो कॉल, करण जौहर हुए हैरान!

कॉफी विद करण में एक्स को फोन कर रही थीं अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन ने उठाया वीडियो कॉल, करण जौहर हुए हैरान!


Last Updated:

करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस को हैरान कर दिया. शो में अनन्या पांडे ने अपने एक्स ईशान खट्टर और आदित्य रॉय कपूर को फोन मिलाया, लेकिन जब कार्तिक आर्यन ने वीडियो कॉल उठाया तो हर कोई चौंक गया. अनन्या के इस अंदाज पर अनन्या बिरला ने भी मजेदार चुटकी ली. अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं और ‘Aww’ कह रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल हुआ वीडियो news 18 english

नई दिल्ली. करण जौहर का चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर सुर्खियों में है. शो के सीजन 9 के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और बिजनेसवुमन अनन्या बिरला नजर आने वाली हैं. दोनों शो में खूब मस्ती करती दिखेंगी. लेकिन इस एपिसोड का एक खास पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

हाल के दिनों में अनन्या का नाम उनके फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा रहा है. गौरतलब है कि अनन्या और कार्तिक इससे पहले फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में भी साथ काम कर चुके हैं. अब शो के इस वीडियो कॉल वाले पल ने एक बार फिर दोनों को चर्चा में ला दिया है.

अनन्या ने किया कार्तिक आर्यन को कॉल

दरअसल, करण जौहर ने शनिवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया. इसमें शो के दौरान एक फोन कॉल गेम खेला गया. इस गेम में करण मेहमानों से अपने सेलिब्रिटी दोस्तों को फोन करने के लिए कहते हैं. फोन उठाने वाले शख्स को ‘Hey Karan, it’s me!’ बोलना होता है. जिस मेहमान के ज्यादा दोस्त यह बात कहते हैं, वह गेम जीत जाता है. इस गेम के दौरान अनन्या पांडे ने पहले आदित्य रॉय कपूर और ईशान खट्टर को फोन मिलाया. हालांकि, इन दोनों की जगह कार्तिक आर्यन ने उनका वीडियो कॉल उठा लिया. कार्तिक को स्क्रीन पर देखते ही शो में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए और माहौल मजेदार हो गया.
वायरल वीडियो पर दिल हार रहे फैंस (फोटो साभार :instagram@karanjohar)

वायरल हो रहा वीडियो

इस पर अनन्या बिरला ने मजाक करते हुए कहा कि अनन्या एक-एक करके अपने सभी एक्स को फोन कर रही हैं. उनकी इस बात पर करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. वहीं, जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कार्तिक के वीडियो कॉल पर आने से लोग काफी उत्साहित नजर आए. किसी ने लिखा, ‘अनन्या ने कार्तिक को कॉल किया, ओह माय गॉड’, तो किसी ने कहा, ‘वीडियो कॉल पर कार्तिक को देखकर मजा आ गया’. एक यूजर ने तो इस पल पर ‘Aww’ लिखकर अपना प्यार जाहिर किया.

बता दें कि अनन्या पांडे का नाम पहले ईशान खट्टर के साथ जुड़ चुका है. दोनों के रिश्ते की काफी चर्चा रही थी, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. साल 2022 में ईशान ने ‘कॉफी विद करण’ में अपने ब्रेकअप की पुष्टि भी की थी. इसके बाद अनन्या का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा. दोनों को कई बार साथ देखा गया और उनकी वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया.





Source link