नोएडा से दिल्ली या बाहर जाने वाले ध्यान दें, 2 दिन बंद रहेंगे ये रूट, कैसे निकलेगी आपकी गाड़ी? जानिए पुलिस का प्लान

नोएडा से दिल्ली या बाहर जाने वाले ध्यान दें, 2 दिन बंद रहेंगे ये रूट, कैसे निकलेगी आपकी गाड़ी? जानिए पुलिस का प्लान


Last Updated:

Noida Traffic Advisory: कालिंदी कुंज, हिंडन नदी (कुलेसरा), चोटपुर और नोएडा स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जुटने की संभावना है. इसे देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों (विशेषकर मालवाहक) का आवागमन प्रतिबंधित या डायवर्ट रहेगा. आपातकालीन सेवाओं को छूट मिलेगी. असुविधा से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

Zoom

छठ पर नोएडा के कई रूट्स के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है. (फाइल फोटो)

Noida Traffic News: महापर्व छठ पूजा नोएडा के कई घाटों पर काफी 15 और 16 नवंबर को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा. पूजा के कई इलाकों में घाट बनाए गए हैं. वहीं, भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ और गाड़ियों की आवाजाही को देखते हुए 15 और 16 नवंबर (शुक्रवार और शनिवार) को कई रूट्स पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं. इस दौरान कमर्शियल और माल ढोने वाली गाड़ियों के आवागमन पर भी रोक या डायवर्जन रहेगा, ताकि लोगों को जाम से बचाया जा सके.

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में छठ पूजा का आयोजन मुख्य रूप से यमुना नदी (कालिंदी कुंज), हिंडन नदी पुल कुलेसरा, चोटपुर, बहलोलपुर सेक्टर-63 और नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में प्रस्तावित है. इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को जाम से बचाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

इन रूट्स से निकलेंगी गाड़ियां

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी बॉर्डर होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से दलित प्रेरणा स्थल की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इन वाहनों को डीएनडी और चिल्ला मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की सुविधा मिलेगी. इसी तरह सेक्टर-37 से कालिंदी बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से दलित प्रेरणा स्थल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन डीएनडी और चिल्ला होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

सूरजपुर से कुलेसरा और फेस-2 की ओर जाने वाले यातायात को कच्ची सड़क तिराहा से चौगानपुर गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके बाद वाहन बिसरख गोलचक्कर होकर आगे जा सकेंगे. वहीं, फेस-2 से हिंडन नदी की ओर जाने वाले वाहनों को फेस-2 से ककराला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन सोरखा और बिसरख होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे. किसान चौक से पर्थला की ओर जाने वाले यातायात को किसान चौक से बिसरख की ओर डायवर्ट किया जाएगा. वाहन बिसरख से सोरखा होते हुए पर्थला पहुंच सकेंगे.

पर्थला से किसान चौक की ओर जाने वाले वाहनों को पर्थला गोलचक्कर से सोरखा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन सोरखा और बिसरख होकर किसान चौक की ओर जा सकेंगे. यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. चिकित्सा सेवाओं से जुड़े वाहनों और फायर सर्विस की गाड़ियों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें बिना रुकावट घटनास्थल तक पहुंचाया जा सके.

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छठ पूजा के दौरान डायवर्जन रूट का पालन करें और अनावश्यक रूप से आयोजन स्थलों की तरफ जाने वाले मार्गों का इस्तेमाल करने से बचें. किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें. ट्रैफिक संबंधी परेशानी या जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 और व्हाट्सएप नंबर 7065100100 पर संपर्क कर सकते हैं.



Source link