Last Updated:
साउथ सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. जीतू माधवन के निर्देशन में बनी इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में सूर्या एक पुलिस अफसर का रोल निभाया है. वहीं टोविनो थॉमस ने अपने निगेटिव किरदार विक्टर में जान फूंक दी है. फिल्म की इस सफलता के बीच सूर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए टोविनो थॉमस और पूरी मलयालम स्टारकास्ट का दिल से शुक्रिया अदा किया है.
सूर्या की ‘सीन’ ने दुनियाभर में छापे 200 करोड़. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म सीन बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. यह मूवी अब तक दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है. वहीं, फिल्म में मलयालम स्टार टोविनो थॉमस ने निगेटिव भूमिका निभाई है. अब सूर्या ने अपनी फिल्म ‘सीन’ का हिस्सा बनने के लिए टोविनो थॉमस का शुक्रिया अदा किया है और उनका आभार जताया है.
तमिल भाषा में बनी फिल्म सीन की शानदार सफलता के बीच सूर्या ने इंस्टा स्टोरी पर टोविनो थॉमस के किरदार विक्टर की एंट्री वाला एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘प्रिय टोविनो, हमारे विक्टर बनने के लिए आपका जितना धन्यवाद करूं, कम है. जिस प्यार और उदारता के साथ आप इस फिल्म का हिस्सा बने, वह मेरे लिए शब्दों से परे है.’
सूर्या ने फिल्म ‘सीन’ की टीम का जताया आभार
सूर्या ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया, जो ‘सीन’ का हिस्सा रहे. उन्होंने लिखा, ‘मेरे सभी शानदार सह-कलाकारों, तकनीशियनों और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के रचनात्मक साथियों का धन्यवाद. ‘सीन’ में हमारे साथ रहने के लिए आप सभी का आभार. यह मलयालम सिनेमा के लिए हमारा एक छोटा सा प्रेम पत्र है.’
कई मलयालम सितारे बने ‘सीन’ का हिस्सा
फिल्म ‘सीन’ में मलयालम फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने काम किाय है. फिल्म में सूर्या ने दृष्टिबाधित पुलिस अधिकारी इनबराज की भूमिका निभाई है, जबकि मलयालम एक्टर नासलेन ने सीरियल किलर ईश्वरन का किरदार निभाया है. एक्ट्रेस नाजरिया नाजिम फिल्म में माया की भूमिका में हैं, जो इनबराज की सहायक है. वहीं दिग्गज एक्टर लाल ने सूर्या के वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका निभाई है. टोविनो थॉमस ने विक्टर का किरदार निभाया है, जो फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाता है.,