छत्तीसगढ़ में ‘इनोवा’ vs ‘बाइक’ की जंग, भूपेश बघेल के तंज पर विजय शर्मा का करारा पलटवार

छत्तीसगढ़ में ‘इनोवा’ vs ‘बाइक’ की जंग, भूपेश बघेल के तंज पर विजय शर्मा का करारा पलटवार


Last Updated:

छत्तीसगढ़ की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच ‘इनोवा’ और ‘बाइक’ को लेकर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है. बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि अगर प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं, तो भाजपा के इतने कम विधायक जीतेंगे कि वे सभी एक ही ‘इनोवा’ कार में समा जाएंगे. इसका विजय शर्मा ने करारा जवाब दिया है.

Zoom

छत्तीसगढ़ में विजय शर्मा और भूपेश बघेल के बीच छिड़ी जुबानी जंग

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इस बाइक और इनोवा जैसे शब्द जैसे खूब उछल रहे हैं. सियासी गलियारों में इन शब्दों की गूंज किसी ऑटोमोबाइल शोरूम के विज्ञापन की वजह से नहीं, बल्कि राज्य के दो दिग्गज नेताओं के बीच छिड़ी तीखी जुबानी जंग के कारण सुनाई दे रही है. एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, तो दूसरी तरफ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा. दोनों ही नेताओं ने एक-दूसरे पर हमला करने के लिए इन वाहनों को पैमाना बना लिया है.

कैसे हुई पूरे विवाद की शुरुआत
इस पूरे विवाद की शुरुआत भूपेश बघेल की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस में भाजपा सरकार पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा के विधायक एक इनोवा (Innova) में आ जाएंगे. उनके बयान का मतलब साफ था कि चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलेगी और उसके गिने चुने विधायक जीत पाएंगे, जो एक ही गाड़ी में समा पाएंगे.

विजय शर्मा ने किया पलटवार
इसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस का ध्यान संगठन मजबूत करने पर कम और सपने देखने पर ज्यादा रहता है. कभी इस राज्य में इतने विधायक आ जाएंगे, तो कभी उस राज्य में उतने. नतीजा देखिए, उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के बीच कांग्रेस के सिर्फ 2 विधायक हैं, वो भी ऐसे कि मानो इनोवा तो छोड़िए बाइक पर आ जाएं.

उत्तर प्रदेश की मौजूदा विधानसभा में अभी दो विधायक मौजूद हैं. एक आराधना मिश्रा मोना हैं और दूसरे विरेंद्र चौधरी हैं.

पहले भी दोनों नेताओं के बीच हो चुकी है बहस
विजय शर्मा और भूपेश बघेल के बीच पहले भी एक मंच पर राजनीतिक बहस हो चुकी है. वह भी उनकी बहस ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. दोनों दिग्गज नेताओं के बीच ‘इनोवा’ से शुरू होकर ‘बाइक’ तक पहुंची इस बयानबाजी ने छत्तीसगढ़ के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है.



Source link