टीम इंडिया ने जीत का मनाया ऐसा जोरदार जश्न, पानी-पानी हो गए पाकिस्तानी
Last Updated:
IND vs PAK U19 Asia Cup Final Celebration: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब जीत लिया. टीम इंडिया को मैच के आखिरी गेंद पर तीन रन की जरूरत थी, लेकिन मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया. इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोशीला जश्न ने इस खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट फैंस को यादगार पल दे दिए.
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब जीत लिया. (फोटो- BCCI)
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली एक विकेट की ऐतिहासिक जीत और फिर मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का ऐसा जश्न, जिसने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया. अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने असंभव दिख रहे लक्ष्य को हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के हीरो बने मोहित उल्वा और मनाल चौहान. दोनों ने आखिरी ओवरों में पाकिस्तानी गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया. जैसे ही मोहित ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, पूरी टीम खुशी से झूम उठी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मैदान पर ऐसा जोशीला विदाई संदेश दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है है.
आखिरी गेंद पर चौका, भारत ने पाकिस्तान से छीन लिया खिताब
ओमान के अल अमेरात में शनिवार को खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से मुकाबला पाकिस्तान की पकड़ में जाता दिखाई देने लगा. आखिरी कुछ ओवरों में जरूरी रन रेट 10 के पार पहुंच चुका था. भारत को जीत के लिए चमत्कार की जरूरत थी.
ऐसे मुश्किल वक्त में मोहित उल्वा और मनाल चौहान ने मोर्चा संभाला. दोनों ने नौवें विकेट के लिए महज 35 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया. मनाल ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि मोहित ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली. भारत को आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे. मोहित ने चौका जड़कर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी.
जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोशीला जश्न
आखिरी गेंद पर चौका लगते ही भारतीय डगआउट में खुशी की लहर दौड़ गई. खिलाड़ी मैदान की ओर दौड़ पड़े और जीत के नायकों को घेर लिया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने अपने जश्न से विपक्षी टीम को पानी-पानी कर दिया.
INDIA win
#INDVSPAK #U19AsiaCup https://t.co/yCGfEkSPyW