J&K Bank Recruitment 2026: पीओ और क्लर्क के 1,397 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन

J&K Bank Recruitment 2026: पीओ और क्लर्क के 1,397 पदों पर निकली भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन


Last Updated:

J&K Bank Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर बैंक ने पीओ और क्लर्क के 1,397 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रेजुएट उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका.

Zoom

J&K Bank Recruitment 2026: बैंकिंग एसोसिएट के की 1,054 वैकेंसी है.

J&K Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जम्मू-कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने वर्ष 2026 के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 1,397 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkb.bank.in पर जाकर 26 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

बैंक ने भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं. कुल रिक्तियों में 343 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1,054 पद बैंकिंग एसोसिएट के हैं.

किस क्षेत्र में कितने पद?

इस भर्ती के तहत कुल 1,356 पद जम्मू-कश्मीर और 41 पद लद्दाख के लिए निर्धारित हैं.

प्रोबेशनरी ऑफिसर के 343 पदों में जम्मू-कश्मीर के 323 और लद्दाख के 20 पद शामिल हैं. वहीं, बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क) के 1,054 पदों में जम्मू-कश्मीर के 1,033 और लद्दाख के 21 पद हैं.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख तक डिग्री या वैध मार्कशीट होनी चाहिए.

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2026 को 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. इसके अलावा, लद्दाख पीओ भर्ती के लिए वर्ष 2025 और 2026 की भर्ती के तहत अधिकतम 56 वर्ष की आयु तक एकमुश्त पांच साल की अतिरिक्त छूट का प्रावधान भी दिया गया है.

इस भर्ती में आवेदन के लिए संबंधित केंद्र शासित प्रदेश यानी जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का डोमिसाइल होना अनिवार्य है.

कैसे होगा चयन?

प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. वहीं, बैंकिंग एसोसिएट पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkb.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Careers सेक्शन में जाएं.
  • अपनी डोमिसाइल के अनुसार पीओ या क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन चुनें.
  • Apply Online लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और डोमिसाइल संबंधी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.



Source link