कश्मीर का फैशन अब ऋषिकेश में मचा रहा धूम, सर्दियों में स्टाइलिश दिखने का नया ट्रेंड, 490 रुपये में मिल रही फिरन

कश्मीर का फैशन अब ऋषिकेश में मचा रहा धूम, सर्दियों में स्टाइलिश दिखने का नया ट्रेंड, 490 रुपये में मिल रही फिरन


Last Updated:

Rishikesh News: ऋषिकेश के बाजार में इन दिनों कश्मीरी फैशन का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर लड़कियों को कश्मीरी फिरन काफी पसंद आ रही है. इस विंटर सीजन में यह सबसे ज्यादा ट्रेंड में है. आइए इसकी खासियत और ट्रेंडी लुक के बारे में जानते हैं.

ऋषिकेश: सर्दियों का मौसम आते ही सभी लड़कियां अपने वॉर्डरोब में कुछ नया और स्टाइलिश जोड़ना पसंद करती हैं. इस बार ऋषिकेश के बाजार में एक ऐसा फैशन ट्रेंड चर्चा में है, जो सीधे कश्मीर से जुड़ा है. खास बात यह है कि इसकी खूबसूरती और डिजाइन लड़कियों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. इसे पहनकर वे ठंड से भी बच सकती हैं और अपने लुक को भी खास बना सकती हैं.

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन कलेक्शन के मालिक नीरज ने बताया कि ऋषिकेश के बाजार में इन दिनों कश्मीरी फैशन का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है. खासकर लड़कियों को कश्मीरी फिरन काफी पसंद आ रही है. इस विंटर सीजन में यह सबसे ज्यादा ट्रेंड में है. इसकी खास बात यह है कि इसे शॉर्ट और लॉन्ग, दोनों ही डिजाइन में मिल जाएगी.

490 रुपये से शॉर्ट फिरन शुरू
उन्होंने कहा कि शॉर्ट फिरन की कीमत होलसेल में महज 490 रुपये से शुरू हो जाती है, जबकि लॉन्ग फिरन 590 से 690 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध है. कम कीमत में मिलने वाली यह फिरन देखने में काफी स्टाइलिश लगती है. इसे आप रोजाना पहनने के साथ-साथ बाहर घूमने जाते समय भी आसानी से कैरी कर सकती हैं.

इस फिरन की एक और खासियत इसका प्योर वूल मटेरियल है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के साथ पहनने में भी आरामदायक रहता है. यही वजह है कि लड़कियां इसे अपने विंटर कलेक्शन में शामिल करना पसंद कर रही हैं. रंगों की बात करें तो इसमें करीब 10 अलग-अलग कलर ऑप्शन मिल जाते हैं. रेड, ग्रीन, वाइन, येलो, मस्टर्ड येलो और रामा ग्रीन जैसे खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है.

जींस या लेगिंग के साथ कर सकते हैं कैरी
उन्होंने बताया कि कश्मीरी फिरन की खासियत यह भी है कि इसे पहनने के लिए आपको बहुत ज्यादा तैयार होने की जरूरत नहीं पड़ती. एक साधारण जींस या लेगिंग के साथ भी यह अच्छा लुक देती है. कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर रोजाना बाजार आने-जाने वाली महिलाएं तक इसे आसानी से पहन सकती हैं. सर्दियों में जहां लोग अक्सर ऐसे कपड़ों की तलाश करते हैं, जो गर्म होने के साथ अच्छे भी दिखें, वहीं फिरन इन दोनों जरूरतों को पूरा करती है.



Source link