SpaceX Starship Booster Fail: अंतरिक्ष से लौटते रॉकेट को नहीं पकड़ सके एलन मस्क, दीवाली के बम की तरह फटा बूस्टर

SpaceX Starship Booster Fail: अंतरिक्ष से लौटते रॉकेट को नहीं पकड़ सके एलन मस्क, दीवाली के बम की तरह फटा बूस्टर


Last Updated:

एलन मस्क की कंपनी SpaceX को Starship Flight 15 मिशन में झटका लगा है. रॉकेट का सुपर हैवी बूस्टर अलग होने के बाद तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गया. इसके चलते उसका रास्ता बदलना पड़ा और वह मैक्सिको की खाड़ी में उतर गया. वीडियो में दिख रहा है कि रॉकेट धमाके से उड़ गया. स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट भेजने के मिशन पर है.

Zoom

स्पेस एक्स का सुपर हैवी बूस्टर धमाके से उड़ गया. (Reuters)

SpaceX Malfunction: अंतरिक्ष में रॉकेट भेजना जितना मुश्किल है, उसे सुरक्षित वापस लाना उससे भी बड़ी चुनौती है. एलन मस्क की कंपनी SpaceX इसी चुनौती को आसान बनाने में जुटी है. कंपनी चाहती है कि उसका विशाल स्टारशिप रॉकेट उड़ान पूरी करने के बाद वापस लॉन्च साइट पर लौटे और उसे बड़े-बड़े मशीन वाले हाथ पकड़ लें. ऐसा कारनामा वह पहले कई बार कर भी चुका है. इससे रॉकेट को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा और हर बार नया रॉकेट बनाने का खर्च भी कम होगा. लेकिन Flight 15 के दौरान कंपनी की यह कोशिश पूरी नहीं हो सकी. रॉकेट का पहला हिस्सा यानी सुपर हेवी बूस्टर तकनीकी गड़बड़ी के बाद अपने तय रास्ते से हट गया और मैक्सिको की खाड़ी में उतर गया. रॉकेट दीवाली के बम की तरह फट गया.

इस उड़ान में SpaceX की योजना थी कि रॉकेट के दोनों हिस्सों को एक ही मिशन में वापस लाया जाए. इसके लिए सुपर हेवी बूस्टर को दक्षिण टेक्सास में मौजूद लॉन्च साइट पर लौटना था. वहां लॉन्च टावर पर लगे दो विशाल मशीन वाले हाथ उसे हवा में ही पकड़ने वाले थे. इन हाथों को मजाकिया तौर पर ‘चॉपस्टिक्स’ नाम दिया गया है. लेकिन बूस्टर और ऊपर वाले हिस्से के अलग होने के बाद इसमें खराबी आ गई. इसके बाद सिस्टम ने अपने आप वापसी की योजना रद्द कर दी और बूस्टर का रास्ता बदल दिया.



Source link