UP Today Weather Update : उत्तर प्रदेश (यूपी) का मौसम बदलने लगा है. अब मानसून की रफ्तार पर लगाम लगने लगी है. हालांकि, इसकी वापसी और बदलती मौसमी प्रणालियों की वजह से कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि आज यानी कि शुक्रवार को बीते दिन की तरह भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है. खासकर पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर से बारिश की रफ्तार थमने लगेगी. अगर, पूर्वानुमान की मानें तो 22 सितंबर से यूपी का मौसम शुष्क हो जाएगा यानी बारिश की रफ्तार बिलकुल थम जाएगी.
उधर, इटावा को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की रेड अलर्ट की चेतावनी है. यहां भारी बरसात की आपदा प्रबंधन विभाग ने जानकारी दी है, जिसमें तेज हवा के साथ भारी बरसात होने आसार के हैं. शाम सात बजे तक भारी बरसात की चेतावनी दी गई है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को 66 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर (भदोही), चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत 66 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
कई जिलों में बारिश का कहर
बीते दिन यानी कि गुरुवार यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान ने जमकर कहर मचाया. कानपुर, बरेली और पीलीभीत समेत कई जिलों में तेज तूफान की वजह से पेड़ उखाड़ गए, हाईटेंशन तार गिर गए और कई हिस्सों में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा. बरेली में आंधी-तूफान ने ऐसा कहर बरपाया कि पेड़ उखड़ कर किला पुल पर पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से हाईटेंशन तार टूट गया और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया. वहीं, पूर्वांचल में बारिश और तेज आंधी से लोगों को भारी उमस से राहत मिली. वहीं, कई जिलों में आंधी तूफान और बारिश का काफी नुकसान पहुंचा.
बंगाल की खाड़ी में तूफान
मौसम विभाग ने यूपी से मानसून की वापसी की तारीख तय कर दी है. हालांकि, इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बनने की संभावना तीव्र हो गई है. मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसका असर न केवल तटीय इलाकों बल्कि यूपी, बिहार और अंदरूनी राज्यों पर भी पड़ने की संभावना है. अगर, यूपी में मौसम विभाग की पूर्वानुमान पर गौर करें तो 22 सितंबर से बारिश की रफ्तार थम जाएगी, लेकिन… बंगाल की खाड़ी में किसी तरह की चक्रवाती तूफान का दौर शुरू हुआ, तो पूर्वी हिस्से में भारी बारिश और आंधी तूफान का दौर देखा जा सकता है.
यूपी में मानसून का मीटर
मौसम विभाग ने यूपी में मानसून का अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में मानसून की रफ्तार तीन हिस्से में थमेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी यूपी में 19 सितंबर से मानसून की रफ्तार पूरी तरह से थम जाएगी. वहीं, पश्चिमी यूपी में 20 सितंबर यानी रविवार से मानसून की वापसी हो जाएगी. मौसम विभाग ने बताया कि 22 सितंबर यानी कि मंगलवार से पूरे यूपी का मौसम शुष्क हो जाएगा और बारिश की रफ्तार पूरी तरह से थम जाएगी. हालांकि, कुछ मौसमी प्रणालियों की वजह से मौसम बिगड़ सकता है और मौसम बे-मौसम बारिश हो सकती है.