Last Updated:
करौली में बनने वाला यह खास रसगुल्ला पान आकार में इतना बड़ा होता है कि एक बार में इसे खाना हर किसी के लिए नामुमकिन होता है. इसके दीवाने इसे तसल्ली से दो टुकड़ों में बांटकर खाते हैं. रसगुल्ला पान की खासियत इसका रसगुल्ला जैसा स्वाद ही है. करौली में इसका स्वाद 15 साल पुराना है.
करौली में पान के कई खास ठिकाने हैं. लेकिन पुरानी सब्जी मंडी में कान्हा पान भंडार एक बेहद खास ठिकाना है. यहां कई तरह के खास पान बनाए जाते हैं, लेकिन यहां मिलने वाला रसगुल्ला पान ऐसा है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. इस रसगुल्ला पान को खाने के लिए लोग देर रात तक पान के इस ठिकाने पर पहुंचते हैं. कई बार तो इस पान के स्वाद के लिए लोगों को लाइन में भी लगना पड़ता है और आधे से एक घंटे के इंतजार के बाद उन्हें इसका स्वाद मिल पाता है.
रसगुल्ला पान की खासियत इसका रसगुल्ला जैसा स्वाद ही है. करौली में इसका स्वाद 15 साल पुराना है. इस पान के स्वाद की खुशबू केवल करौली ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी फैली हुई है. जयपुर के लोग भी इस पान को पसंद करते हैं. करौली में बनने वाला यह खास रसगुल्ला पान आकार में इतना बड़ा होता है कि एक बार में इसे खाना हर किसी के लिए नामुमकिन होता है. इसके दीवाने इसे तसल्ली से दो टुकड़ों में बांटकर खाते हैं.
करौली शहर के इस मशहूर पान के ठिकाने पर भीड़ ऐसी रहती है कि कई बार आधे घंटे तक इस पान के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता है. यहां मिलने वाले हर पान की अपनी क्वालिटी है.चाहे वह रसगुल्ला पान हो, सादा पान हो या जर्दा का पान हो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस पान को सीक्रेट रेसिपी के साथ अलग तरीके से लगाते हैं, इसलिए इसमें रसगुल्ला जैसा स्वाद आता है. इस पान को कोई भी व्यक्ति खाता है तो इसे खाने के बाद रसगुल्ला जैसा स्वाद ही महसूस करता है. इस पान को बनाने वाले कान्हा सिंह बताते हैं कि लगभग 15 साल से रसगुल्ला पान लगा रहे हैं. इस रसगुल्ला पान के लिए वह करौली के मसालपुर के प्रसिद्ध पान के पत्ते को ही प्राथमिकता देते हैं, जो स्वाद और गुणवत्ता में बेहतरीन माना जाता है.
कान्हा पान भंडार के कान्हा सिंह बताते हैं कि उनके यहां लगभग 20 तरह के पान मिलते हैं और सबसे स्पेशल पान उनका रसगुल्ला पान है. उनके भाई ने यह स्टार्टअप 27 साल पहले शुरू किया था, जिसे भाई ने 2 साल बाद छोड़ दिया और तभी से वह इस स्टार्टअप को संभाल रहे हैं.
इस रसगुल्ला पान की मांग भी जबरदस्त रहती है. सामान्य दिनों में 200 से ज्यादा पान बिक जाते हैं और त्यौहारी सीजन तथा शादियों के सीजन में यह आंकड़ा दोगुने से तीन गुना तक पहुंच जाता है. इस एक पान की कीमत 50 रूपये है.
इस रसगुल्ला पान के शौकीन एडवोकेट अंशुमान सिंह बताते हैं कि यहां मिलने वाले पान का टेस्ट एक नंबर है और पूरे शहर में सबसे हटके है. उन्हें जब भी इस पान को खाने का मौका मिलता है, वह इस पान को जरूर खाते हैं.