Delhi NCR School Holiday Chhath Puja Pollution: दिल्ली में 16 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी, नोएडा में प्रदूषण के चलते बदला पढ़ाई का तरीका

Delhi NCR School Holiday Chhath Puja Pollution: दिल्ली में 16 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी, नोएडा में प्रदूषण के चलते बदला पढ़ाई का तरीका


Last Updated:

Delhi NCR School Holiday Chhath Puja Pollution: दिल्ली में 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, प्रदूषण के चलते नोएडा में 5वीं तक हाइब्रिड क्लास जारी हैय जानिए दिल्ली-एनसीआर स्कूल हॉलिडे का पूरा अपडेट.

Zoom

Delhi NCR School Holiday: दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में छुट्टी का स्टेटस अलग-अलग है

नई दिल्ली (Delhi NCR School Holiday). दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स के लिए छुट्टियों और ऑनलाइन क्लासेस को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है. आसमान में छाई जहरीली धुंध के कारण स्कूलों को हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं दूसरी तरफ, छठ पूजा की छुट्टी का भी ऐलान हो गया है. दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने ऑफिशियल सर्कुलर जारी कर 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर राजधानी के सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.

दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि के निवासी भी पॉल्यूशन से जूझ रहे हैं. नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में भी बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए छोटे बच्चों की पढ़ाई के तरीके में बदलाव किया गया है. नोएडा में 12 नवंबर 2026 से ही हाइब्रिड मोड में क्लासेस चल रही हैं. हालांकि, ज्यादातर पेरेंट्स इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्कूल खुलेंगे या ऑनलाइन क्लास लगेगी. जानिए दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को लेकर जारी गाइडलाइंस.

दिल्ली में 16 नवंबर को छठ पूजा की छुट्टी का ऐलान

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने 13 नवंबर को सर्कुलर जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि 16 नवंबर को प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) के उपलक्ष्य में राजधानी के सभी स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. इससे पहले दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 9 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी घोषित की थी. इसके तहत सरकारी ऑफिस और स्वायत्त निकाय भी बंद रहेंगे.

नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण का कहर: क्या है स्कूलों का हाल?

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती हवा (AQI) के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP नियमों के तहत सख्ती बढ़ा दी है. दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों ग्रैप 3 लागू है.

  • नोएडा (गौतमबुद्ध नगर): बढ़ते स्मॉग और प्रदूषण से छोटे बच्चों को बचाने के लिए नोएडा प्रशासन ने कक्षा 5 तक की पढ़ाई को हाइब्रिड मोड में चलाने के निर्देश दिए हैं. इसका मतलब है कि पेरेंट्स अपनी सुविधा और बच्चों की सेहत को देखते हुए उन्हें स्कूल भेजने या घर से ही ऑनलाइन क्लास कराने का विकल्प चुन सकते हैं.
  • गाजियाबाद: दिवाली से पहले से ही गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है. छठ पूजा की छुट्टी को लेकर गाजियाबाद और नोएडा के पेरेंट्स को अपने-अपने जिला प्रशासन और स्कूल मैनेजमेंट के नोटिस पर नजर रखने की सलाह दी गई है. यूपी के जिलों में स्थानीय अवकाश अलग से घोषित किए जाते हैं. गाजियाबाद के स्कूलों में हाइब्रिड मोड की जानकारी नहीं है.

छुट्टी और हाइब्रिड मोड में क्या अंतर है?

अक्सर पेरेंट्स प्रदूषण के कारण लगने वाली ऑनलाइन क्लासेस और त्योहार की छुट्टी को एक ही मान लेते हैं. लेकिन दोनों बिल्कुल अलग हैं:

  • 16 नवंबर की छुट्टी: यह छठ पूजा का आधिकारिक अवकाश है. इस दिन दिल्ली के स्कूलों में न तो फिजिकल क्लास लगेगी और न ही ऑनलाइन पढ़ाई होगी.
  • हाइब्रिड मोड: यह प्रदूषण से बचाव की व्यवस्था है. यह वर्किंग डेज में लागू रहती है. जिन स्कूलों में ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां बच्चे घर से जुड़ सकते हैं.



Source link