‘अपनी शक्ल आप आइना में देखिए, इस उम्र में इतना झूठ बोल रहे हो…’ महुआ मोइत्रा ने किस बूढ़े नेता को भला-बुरा कहा?

‘अपनी शक्ल आप आइना में देखिए, इस उम्र में इतना झूठ बोल रहे हो…’ महुआ मोइत्रा ने किस बूढ़े नेता को भला-बुरा कहा?


Last Updated:

महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पर तीखा हमला बोला है. लोकसभा अध्यक्ष से जवाब के लिए चार हफ्ते का समय मांगने पर महुआ ने कहा कि एनडीए में शामिल होने की बातें थीं, तो अब इतना वक्त क्यों मांग रहे हैं? जानिए टीएमसी के भीतर जारी इस अंतर्कलह की पूरी कहानी.

Zoom

महुआ मोइत्रा ने किस टीएमसी नेता को घेरा?

नदिया. टीएमसी के भीतर बगावत की चिंगारी अभी तक भड़क रही है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी की हार और फिर पार्टी में टूट के बाद सियासी सरगर्मियां अभी भी कम नही नहीं हुई है. तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी मतभेद एक बार फिर सार्वजनिक हो गए हैं. नदिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी ममता गुट की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में टीएमसी के संसदीय दल के नेता रहे सुदीप बंदोपाध्याय पर तंज कसते हुए बड़ा हमला बोला है.

सुदीप बंदोपाध्याय द्वारा लोकसभा अध्यक्ष से जवाब दाखिल करने के लिए चार अतिरिक्त हफ्तों का समय मांगे जाने पर महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिससे पार्टी के भीतर नई हलचल शुरू हो गई है. नदिया में मीडिया से बातचीत में महुआ मोइत्रा ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा, ‘अपनी शक्ल आप आइना में देखिए. खुद से पूछिए कि आपके पास कितना वक्त बचा है, जो आप बार-बार और समय मांग रहे हैं. आपके पास धरती पर समय कितना है? आप तो कहे थे कि एसीपीआई और एनडीए के पार्ट हैं. अगर मर्जर होना था तो पहला सितंबर से 22 सितंबर मर्जर होना था तो फिर समय क्यों चाह रहे हैं? अगर हमें कोई पूछे आज तो एक सेकंड में कहेंगे कि तृणमूल के साथ हैं. प्रधानमंत्री के साथ ब्रेकफास्ट कर रहे हैं. हमलोग से झूठ बोला. हमने फोन किया कहां सुदीप दा तो बोले अपोलो में. हमसे कह रहे हैं कि पेट में दर्द है और टीवी में देख रहे हैं कि वह गाड़ी में घूम रहे हैं. इस उम्र में इतना झूठ बोलकर वह गाड़ी में निकल गया.’





Source link