राजेश खन्ना-नंदा का रोमांटिक गाना, हर जेनरेशन में रहा सुपरहिट, आर डी बर्मन- मोहम्मद रफी की जोड़ी ने मचाया था धमाल

राजेश खन्ना-नंदा का रोमांटिक गाना, हर जेनरेशन में रहा सुपरहिट, आर डी बर्मन- मोहम्मद रफी की जोड़ी ने मचाया था धमाल


Last Updated:


70 का दशक राजेश खन्ना का दौर था. उस दौर में राजेश खन्ना ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थीं. नंदा के साथ उनकी फिल्म ‘द ट्रेन’ का गाना सुपरहिट था. आज भी इस गाने के गूंजते ही माहौल अपने आप बन जाता है. ये मोहम्मद रफी की आवाज में गीत ‘गुलाबी आंखे’ है जिसका संगीत आर डी बर्मन ने दिया था. इस जोड़ी ने गीत को अमर बना दिया था और आज भी हर जेनरेशन में ये गाना काफी पसंद किया जाता है.

Zoom

फिल्म ‘द ट्रेन’ का गाना सुपरहिट था.

नई दिल्ली.  हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ गाने ऐसे होते हैं जो समय की हर सीमा को पार कर अमर हो जाते हैं. बूमर्स से लेकर जेन जी और अब जेन ऐल्फा भी इन गानों पर थिरक रही है. एक ऐसा ही गीत बॉलीवुड के सबसे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म का है. उनके इस गाने की बात ही कुछ ऐसी है कि इसके गूंजते ही समां अपने आप ही रोमांटिक हो जाता है. माहौल में प्यार सा घुल जाता है. ये गीत राजेश खन्ना और नंदा पर फिल्माया गया- ‘गुलाबी आंखें’ है.

इस गाने की सफलता के पीछे लीजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी की रूहानी आवाज का बहुत बड़ा हाथ है. रफी साहब ने अपनी जादुई गायकी से इस गाने में जो जान फूंकी, वह आज भी सीधे दिलों में उतर जाती है. उनके गाने का अंदाज ऐसा था जैसे वह किसी महफिल में बैठकर सुनने वालों के लिए सीधे दिल से गा रहे हों.

पंदम दा ने राजेश खन्ना के गाने को बनाया सुपरहिट

इसके अलावा, संगीतकार आर.डी. बर्मन का संगीत इस गाने की आत्मा है. पंचम दा ने गिटार और ड्रम्स के बेहतरीन तालमेल से एक ऐसा एनर्जेटिक म्यूजिकल अरेंजमेंट तैयार किया, जो उस दौर के हिसाब से काफी नया और फ्रेश था. मोहम्मद रफी की आवाज और आर डी बर्मन के संगीत ने इस गाने में चार चांद लगा दिए. इसके बोल गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे. ये गाना बजते ही आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ जाता है.

आज भी कायम है ‘गुलाबी आंखों’ का जादू

दशकों बीत जाने के बाद भी ‘गुलाबी आंखें’ का जादू कम नहीं हुआ है. आज भी पार्टियों, शादियों या महफिलों में इस गाने के बिना जश्न अधूरा माना जाता है. कई लोकप्रिय बैंड्स ने राजेश खन्ना और नंदा स्टारर सुपरहिट गाने के कई वर्जन गाए हैं. पॉपुलर आर्टिस्ट सनम ने भी बैंड में ‘गुलाबी आंखें जो तेरी’ गाया है.

अब बात करते हैं फिल्म ‘द ट्रेन’ की. इसको बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था. फिल्म सुपरहिट निकली थी. फिल्म ‘द ट्रेन’ में राजेश खन्ना ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, और उनके अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री नंदा नजर आई थीं. पर्दे पर जब यह गाना शुरू होता है, तो राजेश खन्ना का वह मस्तमौला अंदाज, सिर पर हल्की सी टोपी और आंखों में एक शरारती सी चमक दर्शकों को अपना दीवाना बना लेती है. द ट्रेन में नंदा के साथ राजेश खन्ना की केमिस्ट्री भी वाकई दिल जीतने वाली थी.



Source link