Last Updated:
Shimla Couple Fight Video: शिमला के मॉल रोड पर एक टूरिस्ट कपल के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ. पति ने पत्नी को लातों से पीटा. पुलिस ने कपल की पहचान कर ली है, लेकिन महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
शिमला में महिला महिला माल रोड़ के पास झांसी पार्क में नजर आ रही है.
शिमला. राजधानी शिमला के मॉल रोड पर सोमवार रात एक टूरिस्ट कपल के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में महिला जमीन पर लेटी हुई दिखाई दे रही है, जबकि उसका पति उसे लातों से पीटता नजर आ रहा है. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज भी होती सुनाई दे रही है. पुलिस ने दोनो की पहचान कर ली है.
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. मॉल रोड पर काफी देर तक दोनों के बीच लात-घूंसों से मारपीट होती रही. इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो सामने आने के बाद शिमला पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि वीडियो में नजर आ रहे दोनों व्यक्ति टूरिस्ट दंपती हैं. महिला की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और संबंधित लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
वीडियो में क्या है
एक महिला माल रोड़ के पास झांसी पार्क में नजर आ रही है और धूल मिट्टी से लथपथ है. इस दौरान एक शख्स गुस्सा करते हुए उसे किक मारता दिख रहा है. इस दौरान महिला जोर जोर से चिल्लाती भी है. काफी दूर से यह वीडियो किसी ने बनाया है. जब यह घटना हुई तो माल रोड पर कोई नजर नहीं आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि वीडियो रात या फिर अल सुबह की है.