Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 18 september 2026: Aaj ka Kanya Rashifal 17 september 2026: देश में बहुत से लोग ज्योतिषीय गणनाओं को मानते हैं और इस पर भरोसा करते हैं. ऐसे में ज्योतिष के जानकार ज्योतिषाचार्य राशि के आधार पर लोगों के दिन की भविष्यवाणी करते हैं. यह भी बताते हैं कि उनका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना होगा. हम आपको आज की तारीख के कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि जातकों को किन बातों को लेकर सावधान रहना है और क्या नहीं करना है और आज के दिन जातक के लिए क्या बेहतर होने वाला है…….
देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. खासकर चंद्रमा किस राशि में संचरण कर रहा है, इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. कभी ग्रहों की स्थिति दिन को बेहद शुभ बना देती है, तो कभी कामकाज के बीच छोटी-छोटी परेशानियां सामने आने लगती हैं. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में संचरण करने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का असर कन्या राशि के जातकों के जीवन में भी देखने को मिल सकता है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज कन्या राशि वालों के लिए दिन पूरी तरह आसान नहीं रहने वाला है. हालांकि, आज आपको सम्मान मिल सकता है और लोगों के बीच आपकी पहचान भी बनी रह सकती है लेकिन इसके साथ कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. किसी काम को पूरा करने के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. काम में देरी होने या किसी छोटी बात के कारण मन परेशान होने की स्थिति बन सकती है. ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य के साथ काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. खासकर आज अपनी वाणी और व्यवहार पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
बेवजह किसी से वाद विवाद बिल्कुल ना करें
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज किसी से बातचीत करते समय शब्दों का खास ध्यान रखें. आपकी कही हुई कोई बात सामने वाले को बुरी लग सकती है और बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है. इसलिए आज किसी को कड़वा शब्द बोलने से बचें और छोटी-छोटी बातों को लेकर किसी से लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल न करें. घर हो या काम की जगह, शांत रहकर अपनी बात रखने की कोशिश करें. मन भी आज किसी बात को लेकर अप्रसन्न रह सकता है. बिना किसी बड़ी वजह के बेचैनी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में खुद को बेवजह किसी बात में उलझाने के बजाय जरूरी काम पर ध्यान देना ठीक रहेगा.
सेहत भी आज खराब रह सकती है
सेहत के लिहाज से भी आज कन्या राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. पेट खराब होने, बुखार, सर्दी-खांसी या जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है. मौसम में बदलाव के कारण भी शरीर पर असर पड़ सकता है, इसलिए खान-पान में लापरवाही न करें और बाहर का बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें.अगर पहले से किसी तरह की परेशानी है तो उसे नजरअंदाज न करें.
आज का शुभ और अशुभ समय
पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसके बाद दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से 2 बजकर 53 मिनट तक अमृत मुहूर्त रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है. इसलिए जरूरी शुभ कार्य के लिए इस समय का उपयोग किया जा सकता है. कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान के साथ थोड़ी मेहनत और सावधानी लेकर आने वाला है. वाणी पर नियंत्रण और सेहत का ध्यान रखेंगे तो दिन को बेहतर तरीके से गुजार सकते हैं.