Last Updated:
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में SFI छात्रों और अन्य छात्रों के बीच झड़प हुई. DSP गौरी दत्त शंकर मौके पर पहुंचे. कुछ छात्रों के बैग से धारदार हथियार मिले. पुलिस के काम में बाधा डालने पर 7 य
शिमला. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है. विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में SFI से जुड़े कुछ छात्र नेताओं और अन्य छात्रों के बीच झड़प होने की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद विश्वविद्यालय सुरक्षा के डीएसपी गौरी दत्त शंकर मौके पर पहुंचे.
इसके बाद इनमें से कुछ छात्र वीसी कार्यालय पहुंच गए, जहां बैग की चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान कुछ छात्र नेताओं के बैग में धारदार हथियार मिलने की बात सामने आई है. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डीएसपी छात्रों से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं.वीडियो में कुछ छात्र नेता यह दावा करते दिखाई दे रहे हैं कि बैग किसी और छात्र का है. हालांकि, पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने की बात सामने आई है. युवक ने बताया कि वह किसी दूसरे का बैग है.
पुलिस के काम में बाधा डालने पर 7 गिरफ्तार
शिमला पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के काम में बाधा डालने का का प्रयास किया गया और ऐसे में क्यूआरटी ने सात युवकों को पकड़ा है और पुलिस थाना बालूगंज लाया गया.
- कमलेश पुत्र लाभ सिंह, निवासी करसोग, जिला मंडी.
- प्रवेश पुत्र फकीर चन्द, निवासी शिलाई, जिला सिरमौर.
- मुकेश पुत्र सुखदेव, निवासी चूराह, जिला चम्बा.
- आशीष पुत्र जोगिन्द्र, निवासी ननखड़ी, जिला शिमला.
- किशोर कुमार पुत्र जीत राम, निवासी कुल्लू सदर, जिला कुल्लू.
- हैप्पी पुत्र वीर सिंह, निवासी थुनाग, जिला मंडी.
- चमन पुत्र सुखदेव, निवासी चूराह, जिला चम्बा.
सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाकर नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया है तथा उन्हें सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और झड़प के साथ-साथ बैग में मिले धारदार हथियारों को लेकर भी तथ्यों की जांच की जा रही है. गौर रहे कि हाल ही में दो दिन पहले भी यूनिवर्सिटी में खूनी झड़प देखने को मिली थी.